फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध का राशि परिवर्तन आज: इन चार राशियों के लिए होगा कष्टकारी, आएंगी ये चुनौतियां

Thu, 11 Mar 2021 09:03 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बुध का कुंभ राशि में गोचर 2021 - फोटो : social media
महाशिवरात्रि पर आज बुध ग्रह दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि से कुंभ राशि में जा रहे हैं। इस राशि पर ये 1 अप्रैल 2021 की मध्य रात्रि तक स्थित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध देव मिथुन एवं कन्या राशि के अधिपति हैं। ये मीन राशि में नीचराशिगत तथा कन्या राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। बुध के इस गोचर के प्रभाव से चार राशि के जातकों को हानि का सामना करना पड़ सकता है। ये चार राशियां इस प्रकार हैं - 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला
कर्क: सेहत पर पड़ेगा प्रतिकूल प्रभाव
बुध का गोचर आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव डालेगा। दवाओं के रिएक्शन, पेट संबंधी विकार तथा चर्मरोग से बचना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर सुलझा लेना बेहतर रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से भी मतभेद न पैदा होने दें। इस अवधि में आपको ध्यान से निर्णय लेना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला
कन्या: शत्रुओं से मिल सकती है कड़ी चुनौती
इस अवधि में आपको शत्रुओं से कड़ी चुनौती मिल सकती है। वहीं यह गोचर आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा। गुप्त शत्रु भी बढ़ेंगे और कोर्ट कचहरी के मामले भी कहीं न कहीं चिंता पैदा करेंगे सावधान रहें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने के षड्यंत्र में लगे रहेंगे ।विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग मिलेगा ।विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा ।विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए पढ़ाई में थोड़ा और प्रयास करने होंगे।

4 of 5
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला
धनु: मानसिक रूप से हो सकते हैं परेशान
आपके लिए बुध का यह गोच मानसिक रूप से काफी उथल-पुथल मचाने वाला साबित हो सकता है। हालांकि अपनी ऊर्जाशक्ति एवं साहस के बलपर कठिन परिस्थितियों को भी नियंत्रित करने में सफल रहेंगे फिर भी मानसिक तनाव रहेगा। लेकिन इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। भाइयों में भी मतभेद न पैदा होने दें। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। तीर्थाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला
मीन: कठिन परिस्थितियों से होगा सामना
बुध का यह गोचर आपके आर्थिक पक्ष पर प्रतिकूल असर डालेगा। इस अवधि में उतार-चढ़ाव का सामना करने पड़ेगा। कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ सकता है। अत्यधिक व्यय, भाग दौड़ एवं आर्थिक तंगी का सामना भी करवा सकते हैं इसलिए हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें। व्यर्थ व्यय से बचें। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग।शादी-विवाह संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। दांपत्य जीवन में भी कटुता न आने दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यों में थोड़ा और विलंब हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें