फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि पर्व आज, राशि अनुसार ऐसे करें शिवलिंग की पूजा और पाएं सुख-समृद्धि

विज्ञापन
1 of 13
महाशिवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला
आज ( 11 मार्च 2021) महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर विधि विधान से मां गौरी और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन विशेष रूप से शिवलिंग पर जल और बिल्वपत्र आदि अर्पित किए जाते हैं। इसके अलावा मंत्रों का जाप भी किया जाता है।  ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी के अनुसार अगर व्यक्ति अपनी राशि अनुसार शिव आराधना और पूजा करे तो उसकी कुंडली में मौजूद ग्रह दोष सामाप्त हो जाते हैं जिससे उसके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर राशिनुसार कैसे करें शिव उपासना।  
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष: मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। आपके लिये लाल रंग शुभ माना जाता है। महाशिवरात्रि पर लाल चंदन व लाल रंग के पुष्प भगवान भोलेनाथ को अर्पित करें तो यह आपके लिए बहुत ही पुण्य फलदायी रहेगा, आप जल में सुगंधित इत्र मिलाकर अभिषेक करें यदि पूजा के समय नागेश्वराय नम: मंत्र का जाप भी किया जाये तो भगवान शिवशंकर आपके मन की मनोकामना जल्द पूरी करेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ: वृषभ तो भगवान शिव के वाहन भी हैं। आपके राशि स्वामी शुक्र माने जाते हैं। सफेद रंग आपके लिये शुभ माना जाता है। वृषभ जातकों को भगवान शिव की पूजा चमेली के फूलों से करनी चाहिये। साथ ही अपने कष्टों के निवारण व अपेक्षित लाभ प्राप्ति के लिये शिव रुद्राष्टक का पाठ भी करना चाहिये,आपको निर्मल जल से शिव शंकर का जलाभिषेक करना चाहिए, वर्तमान समय में आपकी राशि में अंगारक दोष बन रहा है जलाभिषेक से अंगारक दोष शांत हो जायेगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन: मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं । महाशिवरात्रि को सर्वप्रथम आप भगवान गणपति को दूर्वा चढ़ायें  इसके बाद भगवान शिव की पूजा बिल्वपत्र और बेर अर्पित करके करें, और जल में गुलाब जल मिलाकर अभिषेक करें, आपकी राशि शनि की ढैया से प्रभावित है इसलिए आपको शमी पत्र अवश्य चढ़ाने चाहिए, साथ ही ॐ नम: शिवाय का  जाप करना भी आपके लिये लाभकारी रहेगा। 
 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क: कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं जिन्हें भगवान शिव ने अपनी जटाओं में धारण कर रखा है। कर्क जातकों को शिवलिंग की पूजा सफेद फूलों से करनी चाहिए, आप  गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें ,मान्यता है कि शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाने से भक्त को भौतिक सुख तो मिलते ही हैं साथ ही निर्णय लेने की क्षमता अच्छी होती है।
 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह: सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। प्रात:काल भगवान सूर्य को लाल पुष्प डालकर जल अर्पित करें इसके बाद भगवान शिव की पूजा लाल रंग के पुष्प और लाल गुलाल अर्पित करके करें ,आपको शहद से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए, इसके साथ ही शिवालय में श्री शिव चालीसा का पाठ भी करना चाहिये। यह आपके लिये अति लाभकारी सिद्ध होगा।
 
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या: कन्या के स्वामी बुध माने जाते हैं। सर्वप्रथम भगवान गणपति को दूर्वा चढ़ायें इसके बाद आपको को भगवान शिवजी की पूजा में बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि सामग्री शिवलिंग पर अर्पित करनी चाहिये। आप गन्ने के रस  से शिवलिंग का अभिषेक करें, इसके साथ ही पंचाक्षरी मंत्र का जाप आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेगा।
 

8 of 13
राशि
तुला: तुला राशि के स्वामी शुक्र माने जाते हैं। आपको मिश्री युक्त दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिये। वर्तमान समय में आपकी राशि शनि की ढैया से प्रभावित है इसलिए आपको भगवान शिव के सहस्रनामों का जाप करना भी आपकी राशि के अनुसार शुभ परिणाम देगा आपकी राशि पर शनि की ढैया का प्रभाव है इसलिए आपको शमी पत्र शिवलिंग पर अवश्य अर्पित करना चाहिए। 
 

9 of 13
राशि
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं, भोले भंडारी की पूजा आपको गुलाब के फूलों व बिल्वपत्र से करनी चाहिये।  आपको चीनी मिश्रित दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए, मान्यता है कि दूध में चीनी मिलाकर शिवलिंग को अर्पित की जाए तो मस्तिष्क तेज होता है और मनोवांछित फल मिलता है.साथ ही रूद्राष्टक का पाठ करने से आपकी राशि के अनुसार सौभाग्यशाली परिणाम मिलेंगे।

10 of 13
राशि
धनु: बृहस्पति को धनु राशि का स्वामी माना जाता है। इस राशि के लिए पीला रंग शुभ होता है। धनु राशि वाले जातकों को महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा पीले रंग के फूलों से करनी चाहिये। आपको चमेली के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए आपके लिये शिवाष्टक का पाठ कष्टों का नाश करने वाला माना जाता है। आपकी राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव है इसलिए शमी पत्र अवश्य चढ़ायें। 

11 of 13
राशि
मकर: मकर शनि की राशि मानी जाती है। धतूरा, भांग, अष्टगंध आदि से भगवान शिव की पूजा आपके लिये जीवन में शांति और समृद्धि लाने वाली रहती है। आपको गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए, आपकी राशि साढ़ेसाती से प्रभावित है इसलिए आपको शमीपत्र अवश्य चढ़ाने चाहिए इसके साथ ही आपको पार्वतीनाथाय नम: का जाप भी करना चाहिये।
 

12 of 13
राशि
कुंभ: कुंभ राशि के स्वामी भी शनि ही माने जाते हैं। आपको शिवलिंग पर 5 बेलपत्र चढ़ाने चाहिए ,पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बेलपत्र चढ़ाने से शिव जी का मस्तक शीतल रहता है. बेल पत्र से भगवान शिव की पूजा करने से दरिद्रता दूर होती है और व्यक्ति सौभाग्यशाली बनता है। कुंभ जातकों को दूध में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिये। साथ ही धन लाभ पाने के लिये शिवाष्टक का पाठ आपको करना चाहिये।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन: मीन राशि के स्वामी बृहस्पति माने जाते हैं। मीन जातकों को  पीले रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करने चाहिये।आपको पंचामृत से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए साथ ही घर में सुख समृद्धि व धनधान्य में वृद्धि के लिये पंचाक्षरी मंत्र नम: शिवाय का चंदन की माला से 108 बार जाप करना चाहिये।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें