फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऐसा ग्रह जिसके शुभ होने पर दिमाग की शक्ति होती है बेहद प्रबल

Mon, 15 Jun 2020 03:34 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इस ग्रह के शुभ होने पर होती दिमाग शक्ति प्रबल - फोटो : pixabay
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के अनुकूल होने पर बेहद ही शुभ परिणाम मिलते हैं और यह परिणाम ग्रहों के अलग-अलग स्वभाव और उनके कारकत्व के अनुरूप ही मिलते हैं। ऐसे ही एक ग्रह है, जिसके शुभ होने पर व्यक्ति बेहद ही बुद्धिमान और चतुर होता है। वह अपनी बातों से दूसरों को मोहित कर लेता है। आइए जानते हैं इस ग्रह के बारे में विस्तार से।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बुध ग्रह - फोटो : social media
ज्योतिष विज्ञान में बुध ग्रह बुद्धि, विवेक, वाणी, व्यापार, तर्क शक्ति तथा संवाद का कारक माना जाता है। नवग्रहों में इसे राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। यदि व्यक्ति की कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत हो तो उसे व्यापार में लाभ होता है और उसकी तर्क शक्ति बहुत प्रबल होती है। वह अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर बेहद कामयाबी पाता है। बुध व्यक्ति की स्मरण शक्ति को अत्यंत तीव्र बना देता है और ऐसा व्यक्ति तर्क करने में माहिर होता है।
विज्ञापन

3 of 6
बुध देव - फोटो : अमर उजाला
बुध से प्रभावित व्यक्ति हाजिर जवाब होता है। ऐसे लोग व्यवहारिक होते हैं और भले ही उनमें में शारीरिक क्षमता औरों के मुकाबले कम हो लेकिन मानसिक शक्ति में उनका कोई सानी नहीं होता। ऐसे व्यक्ति की रुचि ज्ञान अर्जित करने की ओर रहती है और व्यक्ति अपने भविष्य के बारे में दूरगामी सोच रखता है। 

4 of 6
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को एक तटस्थ ग्रह की संज्ञा दी गई है। ग्रह जिस भी ग्रह के साथ युति करता है। उसी के अनुरूप ही फल देता है। सूर्य और शुक्र से बुध की मित्रता है। वहीं मंगल और चंद्रमा इसके शत्रु ग्रह हैं। जबकि गुरु सम है।
विज्ञापन

5 of 6
बुध ग्रह - फोटो : Pixabay
बुध ग्रह मिथुन और कन्या का स्वामी है। यह कन्या राशि में उच्च का और मीन राशि में नीच अवस्था में माना जाता है। दिनों में बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित है तथा अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती बुध के आधिपत्य में आने वाले नक्षत्र हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बुध ग्रह
कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत बनाने के लिए जातकों को बुधवार के दिन गणेश जी पूजा करनी चाहिए। इस दिन हरे रंग के वस्त्रों को पहनना चाहिए। पन्ना रत्न धारण करने से भी बुध ग्रह मजबूत होता है। लेकिन यह रत्न किसी ज्योतिषी की सलाह के अनुसार ही धारण करना चाहिए। बुधवार के दिन किसी महिला को हरे रंग के वस्त्र या चूड़िया आदि दान करने से भी बुध कुंडली में मजबूत होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें