फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 अक्टूबर से मंगल की वक्री चाल इन सात राशियों पर पड़ेगी भारी, हानि होने की है संभावना

Wed, 30 Sep 2020 11:01 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
मंगल की वक्री चाल 2020 - फोटो : Rohit Jha
Mars Retrograde in Pisces: मंगल ग्रह 4 अक्तूबर को मीन राशि में वक्री हो रहे हैं और फिर 14 नवंबर को मार्गी होंगे। मंगल की वक्री चाल की अवधि कुल 48 दिनों की रहेगी। मीन राशि जल तत्व की राशि है और यह बृहस्पति द्वारा शासित है, बृहस्पति और मंगल आपस में मित्र हैं। मंगल की इस वक्री चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं आपकी राशि पर इसका क्या असर होगा...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष
सेहत के लिहाज से यह समय आपके लिए शुभ नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आने की संभावना है। साहस के साथ-साथ धैर्य से काम लेना होगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष
आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय बनते-बनते काम रुक सकते हैं। हालांकि जमीन से जुड़े मामलों में लाभ होने की संभावना है। आपको क्रोध बहुत आएगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन
कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऑफिस में किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। कारोबार में बदलाव के संकेत हैं। पिता की सेहत का ध्यान रखें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
आपके भाग्य में मंगल की वक्री चाल ग्रहण लगा सकती है। इस अवधि में अपनी सेहत का ख्याल रखें। आर्थिक स्थिति को लेकर मन में निराशा बनी रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह
आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। इस समय आपको अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रहस्यमयी चीजों की तरफ ध्यान जाएगा। पैतृक संपत्ति को लेकर किसी तरह का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या
वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय किसी के साथ साझेदारी में व्यापार करना शुभ नहीं होगा। किसी के साथ मिलकर अभी नए कार्य की शुरूआत करना ठीक नहीं रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

8 of 13
राशि
तुला
सेहत में सुधार हो सकता है। इस दौरान अचल संपत्ति के बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। हालांकि कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। सीनियर्स के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

9 of 13
राशि
वृश्चिक
प्रेम संबंध के लिए परिस्थिति ठीक नहीं है। प्रियतम के साथ अनबन हो सकती है। इस दौरान आपके खर्चों में भी बढोतरी होने की संभावना है। उच्च शिक्षा को लेर असमंजस की स्थिति रहेगी।

10 of 13
राशि
धनु
सुखों में कमी आ सकती है। इस अवधि में माता जी की सेहत ठीक नहीं रहेगी अथवा आपकी उनके साथ किसी बात पर मनमुटाव होने की भी संभावना है। नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

11 of 13
राशि
मकर
आपके साहस और पराक्रम में कमी आएगी। मन में किसी चीज को लेकर भय रहेगा। छोटे भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर तू-तू-मैं-मैं हो सकती है। समझदारी से काम लें।

12 of 13
राशि
कुंभ
धन की बचत कर पाना मुश्किल होगा। आप इस अवधि में किसी से अपशब्द कह सकते हैं। कुंटुंब में परिजनों के बीच विवाद की स्थिति देखने को मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
इस अवधि में मानसिक परेशान हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें