Sankranti Par Kya Daan Karna Chahie:- इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी दिन रविवार को मनाई जाएगी। कारण यह है कि सूर्य का मकर राशि में प्रवेश रात पौने 9 बजे होगा। ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि सूर्य संक्रांति सूर्यास्त के बाद आती है तो पुण्य काल दूसरे दिन होता है। अगर सूर्यदेव मकर राशि में सूर्यास्त से पहले से आ जाए तो उसी दिन पुण्यकाल माना जाता है। ऐसे में रविवार को सूर्योदय से दोपहर 12 :45 मिनट तक दान-पुण्य करना श्रेष्ठ रहेगा। इस दौरान आप अपनी राशि अनुसार वस्तुओं का दान करके भगवान सूर्य देव एवं शनि की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
मेष एवं वृश्चिक राशि
इन राशि के जातकों के स्वामी मंगल हैं। इसलिए स्नान के बाद पुण्यकाल में तिल-गुड़, खिचड़ी, मिठाई,मसूर की दाल, मीठे चावल ,लाल या गुलाबी रंग के ऊनी वस्त्र आदि का दान करना चाहिए इसके अलावा लाल चंदन,अनार, नीबू आदि मंदिर में दान देना बेहद लाभकारी रहेगा।
वृषभ एवं तुला राशि-
इन दोनों राशियों के स्वामी शुक्र हैं। जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह की प्रसन्नता के लिए इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति को दान में अपने राशि स्वामी शुक्र के अनुसार चीनी,बूरा,चावल,दूध-दही,सफेद या गुलाबी रंग के ऊनी कपड़े,खिचड़ी और तिल-गुड़ का दान करना विशेष फलदाई है।
4 of 8
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन एवं कन्या राशि
इस राशि का स्वामी बुध होता है।अतः इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति पर सुबह स्नान करने के बाद गरीबों को तिल के लड्डू, साबुत मूंग, खिचड़ी, मूंगफली, हरे कपड़े आदि दान करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
5 of 8
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
इस राशि का स्वामी चंद्रमा है इसलिए मकर संक्रांति के दिन इस वाले जातकों को चावल की खीर, सफ़ेद तिल के लड्डू, मावा से बनी हुई मिठाईयां, खिचड़ी, सफ़ेद तिल आदि का दान करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
6 of 8
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
सिंह राशि के स्वामी सूर्य है। अतः इस राशि वाले लोगों को मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान के बाद खिचड़ी, लाल कपड़ा, रेवड़ी, गजक,गुड़ और मसूर की दाल,तांबे के बर्तन आदि दान करना फलदाई है।
विज्ञापन
7 of 8
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु एवं मीन राशि
इन राशियों के स्वामी बृहस्पति हैं। पुण्यफलों में वृद्धि के लिए इस राशि के जातकों को इस दिन तिल, गुड़, खिचड़ी, मूंगफली,पपीता और पीले चन्दन का दान करना शुभ रहेगा।
मकर एवं कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी सूर्यपुत्र शनिदेव हैं। शनिदेव के अशुभ प्रभाव में कमी तथा इनकी कृपा पाने के लिए इस राशि के जातकों को खिचड़ी,काला छाता,तिल या सरसों का तेल,उड़द की दाल की खिचड़ी और ऊनी वस्त्रों का दान करना मंगलकारी रहेगा।