फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून के पहले सप्ताह में लगेगा उपच्छाया चंद्र ग्रहण, जानें समय, तारीख और प्रभाव

Wed, 27 May 2020 03:15 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Lunar eclipse 2020 - फोटो : अमर उजाला
जून के पहले सप्ताह में चंद्र ग्रहण लगेगा जो भारत में दिखाई देगा। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जो 5 जून की रात्रि 11 बजकर 16 मिनट से ग्रहण शुरू हो जाएगा और अगली तारीख 6 जून की रात 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। 12 बजकर 54 मिनट पर पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इस चंद्रग्रहण की कुल अवधि 3 धंटे 15 मिनट की होगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा।
विज्ञापन

2 of 4
चंद्र ग्रहण 2020 - फोटो : SOCIAL MEDIA
उपच्छाया चंद्र तब लगता है जब चंद्रमा धरती पर वास्तविक छाया में न आकर उसकी उपच्छाया से वापस लौट जाता है। ऐसी स्थिति में चंद्रमा पर एक धुंधली परत नजर आती है। इस घटना को विशेष उपकरण के माध्यम से ही देखा जा सकता है। खगोल विज्ञान के अनुसार जब चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी आ जाती है तो इस घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं। वहीं ज्योतिष में ग्रहण का कारण राहु-केतु को माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल - फोटो : पेक्सेल्स
ग्रहण में लगने वाला सूतक काल एक अशुभ समयावधि होती है। यह सूतक काल चंद्र ग्रहण के लगने से नौ घंटे पूर्व ही शुरु हो जाता है, जो ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म होता है। लेकिन उपच्छाया चंद्र ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होता है।
विज्ञापन

4 of 4
गर्भवती महिलाओं को खास ध्यान रखने की आवश्यकता - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष और धार्मिक आस्था के अनुसार, ग्रहण लगना एक अशुभ घटना है। इसलिए इस समय बहुत से कार्यों को करने की मनाही होती है। जैसे पूजा-पाठ नही करना चाहिए। खासकर मूर्तियों को नहीं स्पर्श करना चाहिए। इस अवधि में गर्भवती महिलाओं को खास ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। इस समय उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए न ही चाकू, छुरी आदि का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें