फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रग्रहण का साया इन राशियों के लिए होगा शुभ, जानें क्या आपकी राशि भी है इनमें शामिल

Sat, 22 May 2021 05:19 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
चंद्र ग्रहण 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं और जब पृथ्वी की छाया के पीछे चंद्रमा छिप जाता है तब चंद्रग्रहण लगता है। चंद्रग्रहण सदैव पूर्णिमा तिथि को ही लगता है। इस बार 2021 यानी इस साल का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा 26 मई 2021 को लगने जा रहा है। यह ग्रह उपछाया चंद्रग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण दिन में लगेगा जिसके कारण यह भारत में दिखना संभव नहीं होगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा। ग्रहण लगना एक खगोलीय घटना है लेकिन इसका पौराणिक और ज्योतिष महत्व भी होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण लगने का प्रभाव राशियों पर भी होता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस बार लगने वाले चंद्रग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों पर बहुत शुभ रहेगा। तो आइए जानते हैं कि किन राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण लगना रहेगा शुभ।
विज्ञापन

2 of 6
मिथुन राशि
मिथुन राशि 
वर्ष 2021 का पहला चंद्रग्रहण के मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इस राशि के लोगों के कार्यों में सफलता प्राप्त होने के साथ ही धन लाभ होने के योग भी बन रहे हैं, लेकिन इस दौरान वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहने की कोशिश करें।

विज्ञापन

3 of 6
सिंह राशि
सिंह राशि
चंद्रग्रहण का प्रभाव सिंह राशि वाले जातकों के लिए भी शुभ रहेगा। इस राशि के जातकों को धन और व्यापार में लाभ होने की संभावना है। कार्यों में सफलता प्राप्ति होगी लेकिन इसके साथ ही इन्हें थोड़ी सावाधानी भी रखनी चाहिए। परिवार के सदस्यों का ध्यान रखें।

4 of 6
कन्या राशि
कन्या राशि
इस बार लगने वाला चंद्रग्रहण कन्या राशि के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। इस राशि के जातकों के व्यापार और नौकरी में तरक्की प्राप्त करने के योग बन रहे हैं साथ ही इनका आर्थिक पक्ष को भी मजबूती मिलेगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होने की भी प्रबल संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मकर राशि
मकर राशि
यह चंद्रग्रहण मकर राशि के जातकों के लिए शुभता भरा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने के साथ ही आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी और नौकरी एवं व्यापार में भी सफलता की प्राप्ति होगी। कुल मिलाकर कहा जाए तो मकर राशि वालों के लिए यह समय बहुत अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीन राशि
मीन राशि
ज्योतिष के अनुसार मीन राशि के लिए भी ये चंद्र ग्रहण शुभता प्रदान करेगा। इस राशि के जातकों का भाग्य साथ देगा, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही धन लाभ को योग भी बन रहे हैं। मीन राशि के लोगों के इस दौरान परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें