फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में जल्दी पिघल जाते हैं ये पांच राशि के लोग, होते हैं जज्बाती

Sat, 23 May 2020 01:18 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
प्रेम संबंध को लेकर हम सभी का स्वभाव भिन्न-भिन्न होता है। ऐसा होना भी स्वभाविक है। हम में से प्यार के मामले में कोई जज्बाती, कोई सौम्य तो कोई कठोर होता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, ऐसे पांच राशि के जातक हैं जो प्यार के मामले बेहद जज्बाती होते हैं और वे बहुत जल्दी ही पिघल जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मेष राशि
मेष राशि वाले लोग बेहद उत्साही होते हैं। इनके दिल में जो भी कुछ आता है ये उसे तपाक से बोल देते हैं। दिल के मामलों में इन्हें सब्र नहीं होता है। अगर इनके दिल को कोई पहली नजर में भा जाता है तो ये उससे एकतरफा प्यार कर बैठते हैं। मौका मिलने पर ये अपने जज्बातों को भी कह देते हैं। प्यार के मामलों में ये भरोसेमंद पार्टनर होते हैं। हालांकि ये अपने प्यार पर अधिकार जताने वाले होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कर्क राशि
कर्क राशि वाले भावुक मिजाज के होते हैं। अगर इनके दिल को कोई शख्स छू जाए तो ये उस पर लट्टू हो जाते हैं। ये उसके ख्यालों में डूब जाते हैं। लेकिन इनमें एक चीज काबिल-ए-तारीफ होती है कि ये किसी को भी मना लेते हैं। अपने प्रियतम से ये अधिक भावनात्मक रूप से जुड़े होते हैं। रिलेशनशिप इनके लिए बहुत मायने रखता है।

4 of 6
Love Relationship - फोटो : Pixabay
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग भी एक तरफा प्यार में पड़ जाते हैं। रिलेशनशिप के लिए ये जुनूनी होते हैं। ये प्यार के मामलों में सीमाओं को भी नहीं देखते हैं। अगर इन्हें कोई पसंद आ जाए तो ये बेबाकी से उनसे नजरें मिलाते हैं। अपने पार्टनर के प्रति ये अधिक रोमांटिक होते हैं। इस राशि वाले जल्दी ही दूसरों के दिल में अपनी जगह बना लेते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Valentine Day - फोटो : Pixa
तुला राशि
तुला राशि के लोग रोमांटिक मिजाज वाले होते हैं। अगर इनके दिल को कोई छू जाए तो इन्हें उनसे प्यार हो जाता है। हालांकि मौका मिलने पर जल्द ही ये अपने दिल की बात को कह देते हैं। इन्हें प्यार के मामले में धैर्य नहीं होता है। कभी-कभी तो प्यार के मामले में ये किसी की परवाह भी नहीं करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
relationship - फोटो : pixabay
मीन राशि
मीन राशि वाले लोग स्वभाव से ज्यादा रोमांटिक होते हैं। हालांकि इस तरह की भावनाओं को ये दिखाते नहीं है। ये अपने प्यार की बात को बड़े सलीके से कहते हैं। लेकिन अगर इन्हें कोई शख्स पसंद आ जाए, इनके दिल को अच्छा लग जाए तो ये उसके प्यार में खो बैठते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें