फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Rashifal 2023: नए साल में इन तीन राशि वालों को मिल सकता है जीवन में सच्चा प्यार, कहीं आप भी तो शामिल नहीं

Sun, 11 Dec 2022 06:02 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
साल 2023 में इन तीन राशि वालों को मिल सकता है सच्चा प्यार - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 2023 Predictions In Hindi: किसी भी व्यक्ति का जीवन बिना प्रेम के अधूरा होता है। व्यक्ति को एक दूसरे को जोड़ने वाली भावना प्यार है। यदि किसी व्यक्ति को सच्चा प्यार मिल जाता है, तो उसका पूरा जीवन धन्य हो जाता है और वे जीवन के सभी पहलुओं में सफल हो जाते हैं। नव वर्ष आने वाला है और ऐसे में कई लोग सोच रहे होंगे कि उनका प्रेम जीवन नए साल में कैसा रहेगा। तो कुछ के मन में विचार आ रहा होगा कि उनके प्यार की तलाश समाप्त होगी या नहीं। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2023 में कौन सी राशि के जातक प्रेम जीवन के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। 

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

विज्ञापन

2 of 4
साल 2023 में इन तीन राशि वालों को मिल सकता है सच्चा प्यार - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के जीवन में साल 2023 में एक समृद्ध प्रेम जीवन होगा। 15 फरवरी 2023 को शुक्र मीन राशि में गोचर करेंगे और गुरु के साथ युति बनाएंगे, जो प्रेम जीन में खुशियां लेकर आएगा। यदि आप अविवाहित हैं, तो इस बात की अच्छी संभावना है कि आप किसी के प्रति आकर्षित महसूस कर सकते हैं और उसके साथ दोस्ती की शुरुआत हो सकती है। दरअसल 22 अप्रैल 2023 तक देव गुरु बृहस्पति वृषभ राशि के जातकों की गोचर कुंडली में रहेंगे। इसके शुभ प्रभाव के कारण वृषभ राशि का प्रेम जीवन सफलतापूर्वक आगे बढ़ेगा और वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
साल 2023 में इन तीन राशि वालों को मिल सकता है सच्चा प्यार - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह साल सामान्य से थोड़ा बेहतर रहने वाला है। देवगुरु  बृहस्पति 22 अप्रैल 2023 से आपके नवम भाव से गोचर करेंगे और नवम भाव में पहले से मजूद सूर्य ग्रह के साथ युति बनाएंगे जो एक "उत्कृष्ट योग" होगा। ऐसे में प्रेम के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। यदि आप अविवाहित हैं, तो अपने आदर्श साथी से मिलने का यह सही समय है। ऐसे संकेत हैं कि कोई पार्टी या आपके दोस्त आपके साथी को खोजने में आपकी मदद करेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
साल 2023 में इन तीन राशि वालों को मिल सकता है सच्चा प्यार - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वर्ष 2023 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। क्योंकि 22 अप्रैल 2023 तक बृहस्पति आपके पंचम भाव यानी प्रेम भाव में रहेगा, इसलिए साल की शुरुआत प्रेम के मामलों में लाभदायक रहेगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं और अपने पार्टनर से शादी करना चाहते हैं, उनके लिए यह स्थिति अच्छी रहेगी। वहीं दूसरी ओर, जो जातक वर्तमान में अविवाहित हैं और विवाह के योग्य हैं, उन्हें इस समय विवाह के बहुत से प्रस्ताव मिल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें