फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी कुंडली में नौ ग्रहों की स्थिति को ठीक करने के लिए करें ये आसान उपाय

Sun, 23 Aug 2020 11:28 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay
ग्रहों का हमारे जीवन से बहुत गहरा संबंध होता है। ग्रहों की बदलती चाल कुंडली में ग्रहों की स्थिति आदि का हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है, अगर आप अपने ग्रहों की स्थिति को ठीक करना चाहते हैं तो लाल किताब में बताए गए, ये आसान से उपाय कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
सूर्य देव
  • कुंडली में मजबूत सूर्य जहां आपको समाज में मान-सम्मान औ प्रतिष्ठा दिला सकता है तो वहीं अगर सूर्य की स्थिति कमजोर हो तो आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती है सूर्य को मजबूत करने के लिए बहते हुए जल में गुड़ प्रवाहित करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 9
चंद्र देव - फोटो : अमर उजाला
  • चंद्रमा को मन का कारक माना गया है, कमजोर चंद्रमा के कारण आपको मानसिक परेशानियां हो सकती है चंद्र को मजबूत बनाने के लिए  दूध या पानी से को एक पात्र में भरकर  सिरहाने रखकर सोएं और सुबह उठकर किसी  बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। प्रतिदिन माता के पैर अवश्य छूएं।

4 of 9
मंगल देव - फोटो : अमर उजाला
  • मंगल को गर्म और उग्र ग्रह माना गया है इसे शांत करने के लिए मिठाई या फिर कोई भी मीठा भोजन दान करना शुभ रहता है। मीठे बताशे किसी नदीं या बहते जल में प्रवाहित करें। हनुमान जी की पूजा करें।
विज्ञापन

5 of 9
बुध देव - फोटो : अमर उजाला
  • बुध को वाकपटुता का कारक माना जाता है। बुध को मजबूत बनाने के लिए किसी ताबें के पतले से सिक्के में सुराग (छेद) करके उसे बहते पानी में प्रवाहित करें। 
विज्ञापन

6 of 9
बृहस्पति देव - फोटो : अमर उजाला
  • बृ्हस्पति को सभी ग्रहों का गुरु की उपाधि दी गई है। घर में सुगंधित धूप जलाएं, नाभि पर केसर लगाएं। अपने से बड़ो और गुरुजनों का सम्मान करें।
विज्ञापन

7 of 9
शुक्र देव - फोटो : अमर उजाला
  • शुक्र को भौतिक सुखो का कारक माना गया है। कपड़ों में सुगंधित इत्र लगाएं। दो असली मोती लेकर उनमें से एक को पीनू में बहा दें दूसरे को अपने पास सुरक्षित संभाल कर रख लें। गाय को ज्वार का चारा खिलाएं। शुक्रवार के दिन खाने में खटाई का प्रयोग न करें।

8 of 9
शनि देव - फोटो : अमर उजाला
  • शनि को न्याय का ग्रह माना गया है, शनि को मजबूत करने के लिए शनिवार के दिन किसी पात्र में सरसों का तेल लेकर उसमें एक सिक्का डालें और अपने चेहरे की छाया तेल में देखकर वह तेल किसी जरुरतमंद व्यक्ति को दान कर दें।
विज्ञापन

9 of 9
राहु और केतु
  • राहु की दृष्टि से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है राहु और केतु को पाप ग्रह माना गया है राहु के दोष से बचने के लिए मूली का साग हटाकर केवल मूली का दान करें। केतु की दशा सही करने के लिए हैं, किसी दोरंगी कुत्ते को रोटी खिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें