फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन उपायों को करने से प्रसन्न होंगे बुध देव और देंगे सुख-समृद्धि का वरदान

Wed, 26 Jun 2019 12:02 PM IST
कशिश मिश्रा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बुध के सरल उपाय

हमारे शास्त्रों में बुध ग्रह को बुद्धि का देवता कहा जाता है। इस ग्रह को बेहद ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि जिस व्यक्ति का बुध अच्छा होता है, उसे अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आती। ऐसे लोग तेज दिमाग वाले भी होते हैं और सोचने की शक्ति भी तेज होती है। वहीं अगर किसी का बुध ग्रह खराब होता है, तो ऐसे लोगों को अपने जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि आप भी सुख-समृद्धि और सौभाग्य के लिए पाना चाहते हैं बुध देव की कृपा तो आज जरूर करें ये चमत्कारी उपाय —  

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बुध के सरल उपाय

हरे रंग के वस्त्र का दान

बुधवार के दिन किन्नरों को हरे रंग के वस्त्र का दान भी बुध के शुभ प्रभाव को बढ़ाता है। हर रंग और किन्नर दोनों ही बुध ग्रह से संबंधित है इसलिए ज्योतिषशास्त्र में किन्नरों को हरे रंग के वस्त्र देना शुभ फलदायी बताया गया है।

 

विज्ञापन

3 of 6
बुध के सरल उपाय

मूंग की दाल का दान

बुधवार को मूंग की दाल दान करने से कष्टों का निवारण होता है। किसी गरीब अथवा जरूरतमंद को मूंग दान करें और फिर देखें कि कैसे आपके सभी दुख दूर हो जाते हैं।

4 of 6
बुध के सरल उपाय

गाय को हरा चारा खिलाएं

गाय को हिंदू धर्म में पूजनीय माना गया है। बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाने से सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

विज्ञापन

5 of 6
बुधवार के सरल उपाय - फोटो : social media

खाने से जुड़ा उपाय 

बुधदेव को प्रसन्न करने के लिए अपने खाने में से तीन भाग निकाल कर, उसमें से एक हिस्सा गाय को, दूसरा हिस्सा कौवे को और तीसरा हिस्सा कुत्ते को खिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बुधवार के सरल उपाय

गणपति को मोदक चढ़ाएं

जिनकी कुंडली में बुध ग्रह दोष है वे खासकर इस दिन गणेश भगवान को मोदक का प्रसाद चढ़ाएं। इससे ग्रह के दोष खत्म हो जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें