जूते-चप्पल का संबंध न सिर्फ आपके पैरों की सुंदरता और स्वस्थ बनाए रखने से होता है बल्कि यह पैसा, प्यार और आपकी प्रगति से भी जुड़ा हुआ है। पैरों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ यह आपके भाग्य को भी बदलने में अहम रोल अदा करता है। यही कारण है कि इसे पहनने को लेकर भी वास्तु में कुछ नियम बताए गए हैं। जैसे घर के बाहर पहने जाने वाले जूत्ते चप्पल को घर के अंदर लेकर नहीं आना चाहिए, क्योंकि इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
यदि आप इस नियम का पालन करते तो आपके घर में बेवजह कलह और परेशानियां आती रहती हैं। इतना ही नहीं जब आप बाहर पहनने वाले जूतों को पहनकर घर में प्रवेश करते हैं, तो अपने साथ राहु और केतु से जुड़े दोष भी साथ ले जाते हैं। ऐसे में हमेशा प्रयास करें कि आप आपने जूते-चप्पल घर के बाहर ही उतार कर आएं।