फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशि के अनुसार करें उपाय

Thu, 24 Sep 2020 07:39 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2020 - फोटो : Rohit Jha
राहु-केतु ग्रह 23 सितंबर को अपनी-अपनी राशि बदल चुके हैं। जहां राहु मिथुन राशि से वृष राशि में आए हैं तो वहीं केतु ने धनु राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश किया है। ये दोनों ही ग्रह साथ-साथ राशि परिवर्तन करते हैं और दोनों की चाल भी उल्टी दिशा में होती है। दोनों ग्रह अब 18 माह तक इन्ही राशि में स्थित रहेंगे। राहु-केतु के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में पड़ेगा। ज्योतिष में राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राशि के अनुसार उपाय भी बताए हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि 
रोज रात में किसी काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। यह उपाय आपको राहु-केतु की बुरी नजर से बचाएगा।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष राशि 
नित्य मछलियों को आटे की गोलियां खिलानी चाहिए। इस उपाय से आपके ऊपर राहु-केतु का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि 
इस अवधि में भगवान गजानन की पूजा करना भी शुभ फलदायी माना जाता है। 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि 
राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए 11 नारियल बहते हुए पानी में बहाएं। 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि 
नित्य गाय और कौवे को रोटी खिलाने से आपके ऊपर राहु-केतु के बुरे प्रभाव का असर नहीं होगा।  
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि 
शनिवार के दिन संध्याकाल में पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और नित्य पूजा के समय ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। 

8 of 13
राशि
तुला राशि 
घर पर बड़े-बुजुर्गों की सेवा करें। साथ ही उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें। इस उपाय से आपके ऊपर राहु-केतु की शुभ दृष्टि बनी रहेगी।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि 
किसी भारी वस्तु से घर में 5 किलो अनाज दबाकर रखें। इस उपाय से राहु-केतु के अशुभ प्रभाव शून्य हो जाएंगे।

10 of 13
राशि
धनु राशि 
नित्य स्नान के बाद माथे पर चंदन का तिलक लगाकर गायत्री मंत्र का जाप करें। ये उपाय आपके लिए शुभ फलदायी होगा।

11 of 13
राशि
मकर राशि 
राहु केतु के बुरे प्रभाव से बचने के लिए पैर में काला धागा बांधें। साथ ही शनिवार के दिन काले कपड़ों का दान करें। 

12 of 13
राशि
कुंभ राशि 
प्रतिदिन राहु बीज मंत्र और केतु बीज मंत्र का जाप करने से आपके ऊपर दोनों ग्रहों की काली छाया नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि 
राहु केतु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए इस अवधि में शिव जी की आराधना करें। साथ ही दो रंग के कुत्ते को रोटी खिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें