फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन लोगों के हाथों में होती हैं ऐसी रेखाएं, होता है प्रेम विवाह, विदेश यात्रा के होते हैं योग

Fri, 16 Apr 2021 10:58 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
palmistry
हर व्यक्ति अपने जीवन में धन और प्रेम प्राप्ति की इच्छा रखता है, परंतु अक्सर देखने में आता है कि कुछ लोगों के पास अपार धन संपत्ति होती है तो कुछ लोग तमाम प्रयासों के बाद भी धन संबंधित समस्याओं से घिरे रहते हैं।  इसी तरह से हर इंसान को उसके प्रेम की प्राप्ति नहीं हो पाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह सब कर्म फल के साथ भाग्य फल पर भी निर्भर करता है। हस्तरेखा शास्त्र में हाथों की लकीरों को देखकर कुछ ऐसे संयोग बताए जाते हैं, जिनमें व्यक्ति के विदेश यात्रा से धन कमाने और प्रेम विवाह के योग बनते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कब बनते हैं विदेश यात्रा और प्रेम विवाह के योग
विज्ञापन

2 of 4
palmistry
हस्त रेखा शास्त्र में चंद्र पर्वत को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि किसी जातक के हाथ में चंद्र क्षेत्र से कोई यात्रा रेखा निकलकर पूरी हथेली को पार करते हुए गुरु पर्वत तक पहुंचती है तो हस्तरेखा शास्त्र कहता है कि ऐसे व्यक्ति के जीवन में लंबी यात्रा के योग होते हैं, ये लोग एक देश से दूसरे देश की यात्रा करते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
हस्तरेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार किसी जातक के चंद्र पर्वत से कोई यात्रा रेखा निकलकर जब हृदय रेखा से मिल जाती है। तो ऐसे में व्यक्ति के जीवन में प्रेम संबंध बनते हैं और वह उनमें सफलता भी प्राप्त करता है, यानि ऐसे व्यक्ति का प्रेम विवाह में बदल जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
हस्तरेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ में चंद्र पर्वत से कोई रेखा निकलकर बुध क्षेत्र तक अथवा बुध पर्वत तक जाती है तो ऐसे व्यक्ति को यात्रा से धन की प्राप्ति होती है लेकिन जब किसी जातक की हथेली में चंद्र क्षेत्र पर बनी यात्रा रेखा पर कोई क्रॉस का निशान बन जाता है तो ऐसे में विदेश यात्रा के योग नहीं होते हैं। ऐसे में किसी न किसी कारण से विदेश यात्रा टालनी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें