फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक माह में तुलसी के इन उपायों से दूर होगा आपका दुर्भाग्य

Mon, 14 Oct 2019 08:16 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tulsi
14 अक्टूबर, सोमवार से कार्तिक माह की शुरुआत हो रही है। इस महीने व्रत, पूजा और स्नान का विशेष महत्व होता है। कार्तिक माह को सबसे पवित्र महीना माना जाता है। कार्तिक माह में तुलसी पूजा का महत्व और भी बढ़ जाता है। धार्मिक मानयताओं के अनुसार इस महीने शालीग्राम और माता तुलसी का विवाह भी होता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Tulsi
काफी कोशिशों के बाद भी आपको किसी काम में सफलता नहीं मिलती है, दुर्भाग्य आपका पीछा नहीं छोड़ रहा है तो कार्तिक माह में तुलसी के पत्ते के उपाय से मां लक्ष्मी और धन कुबेर की कृपा होती है, जिससे आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
विज्ञापन

3 of 5
office - फोटो : office
तरक्की के लिए
नौकरी पाने, कारोबार में तरक्की के लिए गुरुवार को तुलसी का पौधा पीले कपड़े में बांधकर, ऑफिस या दुकान में रखें। ऐसा करने से कारोबार बढ़ेगा और नौकरी में प्रमोशन हो जाएगा। 

4 of 5
lord vishnu
संपत्ति के लिए
कार्तिक माह में घर में तुलसी का पौधा लगाएं, साथ ही श्रीहरि नारायण का चित्र या प्रतिमा घर में रखें और उस तस्वीर में तुलसी के 11 पत्तों को बांध दें। ऐसा करने से घर में कभी भी संपत्ति की कमी नहीं होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
धन लाभ के लिए
धन लाभ के लिए सुबह उठकर तुलसी के ग्यारह पत्ते तोड़ लें। इन पत्तों को तोड़ने से पहले तुलसी मां से हाथ जोड़कर क्षमा मांग लें और इसके बाद ही इन्हें तोड़ें। इन पत्तों को घर के उस बर्तन में डाल दें जहां आप आटा रखते हैं। इस आटे का प्रयोग करने से कुछ ही दिनों में आपको घर में बदलाव दिखाई देने लगेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें