फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंगबली की पूजा में की गई ये गलतियां लगा सकती हैं आपके भाग्य पर अंकुश

Tue, 18 May 2021 11:04 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हनुमान जी
बजरंगबली को शांत बहुत ही जल्द प्रसन्न होने वाले देव माना जाता है। जो लोग सच्चे हृदय से हनुमान जी की उपासना करते हैं, भगवान हनुमान उनकी हर संकट से रक्षा करते हैं। हनुमान जी की पूजा करने से भय, पिशाच और ग्रहों के अशुभ प्रभावों से मुक्ति प्राप्त होती है। धन संबंधी समस्याओं से बचने और जीवन में तरक्की प्राप्त करने के लिए भी हनुमत आराधना बहुत लाभदायक रहती है लेकिन हनुमान जी की पूजा में कुछ बातें ध्यान में रखना बहुत आवश्यक होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी की आराधना में की गई गलतियों के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ता है, आपके भाग्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 7
हनुमान जी
हनुमान पूजा में चरणामृत
ज्यादातर देवो की पूजा में चरणामृत का प्रयोग किया जाता है लेकिन हनुमान जी की पूजा में कभी भी चरणामृत का प्रयोग नहीं किया जाता है, इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें कि हनुमान जी की पूजा में चरणामृत का प्रयोग न करें।
विज्ञापन

3 of 7
हनुमान जी
सूतक काल में नहीं होती पूजा
घर में किसी के जन्म या मृत्यु होने पर घर को अशुद्ध माना जाता है। ऐसे में 13 दिनों तक सूतक मानें जाते हैं। इन दिनों के दौरान हनुमान जी की पूजा पूर्ण रूप से वर्जित होती है।

4 of 7
हनुमान जी
पूजा में वस्त्रों का रंग 
हनुमान जी की पूजा के दौरान भूलकर भी काले या सफेद कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हनुमान जी की पूजा करते समय लाल और पीले वस्त्र धारण करना शुभ रहता है।
विज्ञापन

5 of 7
हनुमान जी
मांस-मदिरा
यदि आप हनुमान जी की पूजा-आराधना प्रतिदिन करते हैं तो आपको मांस-मदिरा या फिर किसी भी नशीली चीज का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। हो सके तो खाने में लहसुन प्याज का भी परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
हनुमान जी
मंगलवार के व्रत में न करें नमक का सेवन
हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने और कष्टों से मुक्ति प्राप्त करने हेतु मंगलवार का व्रत रखना बहुत लाभप्रद रहता है लेकिन हनुमान जी के व्रत में नमक का सेवन भूलकर भी न करें। इसके साथ ही ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। मंगलवार को जो मिष्ठान दान करें उसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हनुमान जी - फोटो : डेमो
खंडित या टूटी हुई मूर्ति
खंडित या टूटी हुई मूर्ति की पूजा करना वर्जित माना जाता है। यदि आपके घर में हनुमान जी की खंडित या टूटी हुई मूर्ति हो तो उसकी पूजा नहीं करनी चाहिए। इससे आपके भाग्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें