Holi 2023 Color According to Zodiac: होली का त्योहार पूरे देश में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शाम से होली पर्व की शुरुआत हो जाती है। सबसे पहले शाम के समय होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन सुबह के समय रंग वाली होली धूमधाम से खेली जाती है। किसी भी पर्व को मनाने से पहले भगवान की पूजा की जाती है, ताकि सभी कार्य से शुभता हासिल हो। होली वाले दिन यानि चैत्र कृष्ण प्रतिपदा पर लोग भगवान की आराधना करेंगे और सबसे पहले ईश्वर को अबीर-गुलाल अर्पित करेंगे और इसके बाद रंग खेलेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि लोग अपनी राशि के अनुसार रंग अर्पित करें तो शुभता को अधिकतम किया जा सकता है और इस दिन ग्रहों की कोई नकारात्मक स्थिति है तो उसे कम से कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं राशि अनुसार भगवान को कौन सा रंग अर्पित करना चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं । मेष राशि के देवता भगवान विष्णु का नरसिंह अवतार माना जाता है। इसलिए मेष राशि के जातकों को इस दिन भगवान विष्णु को सबसे पहले लाल रंग चढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 13
राशि अनुसार भगवान को लगाएं रंग
वृष राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं । इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र और देवी-देवता श्री कृष्ण, गणेश और नव दुर्गा होते हैं। इसलिए होली से पहले वृष राशि के जातक को इन देवताओं को हरा, नीला और सफेद रंग चढ़ाना चाहिए।
4 of 13
राशि अनुसार भगवान को लगाएं रंग
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। मिथुन राशि के देवता भगवान गणेश और माता सरस्वती हैं। इस राशि के जातकों को हरा, काला और हल्का नीला रंग चढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 13
राशि अनुसार भगवान को लगाएं रंग
कर्क राशि
इस राशि के स्वामी ग्रह चंद्र हैं और इनके भगवान राम और शिव हैं। इसलिए होली के दिन सफेद, लाल और पीला रंग भगवान को अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन
6 of 13
राशि अनुसार भगवान को लगाएं रंग
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य होने के कारण इस राशि के देवी देवता भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी हैं। इस राशि के जातक को भगवान को पीला, सफेद और लाल रंग अर्पित करना चाहिए।
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। कन्या राशि के देवता रुद्र देव और देवी महाकाली हैं। कन्या राशि वालों को बैंगनी या लाल रंग अर्पित करना चाहिए।
8 of 13
राशि अनुसार भगवान को लगाएं रंग
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। इस राशि के देवता हनुमानजी और भगवान शिव हैं। इसलिए होली के दिन इस राशि के जातक भगवान को नीला, गुलाबी या हहरा रंग चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं और इनके देवी देवता भगवान राम और माता लक्ष्मी हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को देवताओं को मैरून और बैगनी रंग चढ़ाना चाहिए। हनुमानजी को सिंदूरी रंग लगाएं।
10 of 13
राशि अनुसार भगवान को लगाएं रंग
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। इनके देवता हनुमानजी और भगवान विष्णु हैं। इस राशि के जातक भगवान को हरा और लाल रंग अर्पित करें। इससे सौभाग्य में वृद्धि होगी।
11 of 13
राशि अनुसार भगवान को लगाएं रंग
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं और इस राशि के देवता मां दुर्गा और मां लक्ष्मी हैं। इसलिए इस राशि के जातक को काला, नीला और सफेद रंग भगवान को अर्पित करना चाहिए।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं। इस राशि के देवता श्रीराम और ब्रह्मा विष्णु महेश हैं। इस राशि के जातकों को नारंगी, पीला और नीला रंग भगवान को अर्पित कर फिर होली खेलनी चाहिए।
मीन राशि
इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। मीन राशि वालों के देवी-देवता माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु हैं। इस राशि के जातक को भगवान को पीला और हरा रंग अर्पित करना चाहिए। इससे आपको करियर में सफलता मिलेगी।