फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें जून माह में जन्मे लोगों की दिलचस्प बातें जो बनाती हैं उन्हें औरों से खास

Thu, 28 May 2020 10:11 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

  • चंचल होता है स्वभाव
  • अपने कार्य को देते हैं महत्व
  • धर्म-कर्म पर होता है विश्वास
  • सोच-समझकर लेते हैं फैसले
  • लाइफ पार्टनर को देते हैं महत्व
विज्ञापन
1 of 6
जून माह में जन्मे लोगों का स्वभाव - फोटो : Pixabay
जून के महीने में कई लोगों का जन्मदिन होता है। जन्म के महीने से व्यक्ति के स्वभाव, उसके गुण-दोषों के बारे में जाना जा सकता है। ऐसे ही जिन लोगों का जन्म जून के महीने में होता है उनके अंदर कई तरह की खूबियों के साथ-साथ कुछ कमियां भी पाई जाती हैं। आइए जानते हैं जून माह में जन्मे लोगों की दिलचस्प बातें।ो
विज्ञापन

2 of 6
ऐसे रखें अपने बच्चे का नाम - फोटो : Social Media
स्वभाव से होते हैं चंचल
जून माह में जन्मा व्यक्ति स्वभाव से चंचल होता है। अपने चंचल स्वभाव के कारण आप कई लोगों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होते हैं। आप पार्टियों में अपनी उपस्थिति से जान फूंक देते हैं। जून माह में जन्मे जातक जितने मिलनसार होते हैं उतने ही अच्छे स्वभाव के भी होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अपने कार्य को देते हैं महत्व - फोटो : social media
अपने कार्य को देते हैं महत्व
जिन लोगों का जन्म जून माह में होता है वे अपने कार्य के प्रति समर्पित होते हैं। अपने निजी जीवन के साथ साथ आप अपने व्यावसायिक जीवन में भी अधिक व्यस्त दिखाई पड़ते हैं। कई बार काम और अपने निजी के बीच तालमेल बनाना आपके लिए कठिन हो जाता है।

4 of 6
धर्म-कर्म पर होता है विश्वास - फोटो : अमर उजाला
धर्म-कर्म पर होता है विश्वास
जून माह में जन्म लेने वाले लोग अक्सर धार्मिक स्वभाव के होते हैं। इनका यह स्वभाव इन्हें आत्मिक शांति को प्रदान करता है और मानसिक रूप से शांत बनाता है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आप न केवल रूचि लेते हैं, बल्कि उन्हें करने में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
सोच-समझकर लेते हैं फैसले - फोटो : अमर उजाला
सोच-समझकर लेते हैं फैसले
जिस किसी भी व्यक्ति का जन्म 9 से लेकर 15 जून के बीच में होता है वह हमेशा गरीबों और जरूरतमंद लोगों के काम आता है। ऐसे लोग कोई भी निर्णय जल्दबाजी में नहीं करते हैं। इसके अलावा ये लोग काफी संवेदनशील होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लाइफ पार्टनर को देते हैं महत्व - फोटो : अमर उजाला
अपने लाइफ पार्टनर को देते हैं महत्व
जिस किसी का जन्म 23 से 30 जून के बीच होता है ऐसे लोग अपने जीवनसाथी को लेकर काफी ध्यान रखने वाले होते हैं। जून के इस हफ्ते में जन्मे जातक सबसे ज्यादा संवेदनशील होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें