Eyebrow Signs: भौंहों की बनावट न सिर्फ सौन्दर्य को प्रभावित करती है, बल्कि ये किसी भी इंसान के व्यक्तित्व को भी दर्शाती है। समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिस प्रकार शरीर के अंगों की बनावट, रंग और आकार के आधार पर किसी भी व्यक्ति का स्वभाव, व्यवहार और उसके भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है, ठीक उसी प्रकार किसी भी व्यक्ति की आंखों और भौहों की बनावट को देखकर उनके स्वभाव और जीवन के कई पहलुओं को जाना जा सकता है। इसलिए जरूरी है कि अपने भौहों पर भी ध्यान दें। हर किसी की भौहें उसके चेहरे की बनावट के अनुसार अलग-अलग होती हैं। जैसे- किसी की भौहें बहुत गहरी होती हैं, तो किसी की बहुत पतली। समुद्र शास्त्र के अनुसार, आज हम आपको बता रहे हैं कि किस प्रकार की भौहों वाले व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है और इनका भविष्य कैसा रहेगा। आइए जानते हैं...