आय में अचानक वृद्धि के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत हो सकती है।
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
गुरु बृहस्पति का बुध के नक्षत्र में प्रवेश कन्या राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस गोचर के प्रभाव से जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और लंबे समय से चली आ रही परेशानियों में कमी आएगी। आय में अचानक वृद्धि के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत हो सकती है। जिन इच्छाओं को आप लंबे समय से मन में संजोए हुए थे, उनके पूरे होने का समय अब नजदीक है। वाहन या किसी बड़े सुख-साधन की खरीदारी के भी प्रबल योग बन रहे हैं। सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, वहीं प्रेम संबंधों में भी मधुरता और गहराई महसूस होगी।