Guru Transit 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह नक्षत्रों में हो रही राशि परिवर्तन का सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। जब भी कोई ग्रह गोचर या युति बनाता है, तो इसका सीधा असर मनुष्य की कुंडली पर पड़ता है। ग्रहों का राशि परिवर्तन जीवन में बहुत से सकारात्मक और नकारात्मक परिवर्तन लेकर आता है। ग्रहों का यह परिवर्तन कुछ राशियों के जीवन में तरक्की और खुशियां लाता है तो कुछ राशियों के कार्य में बाधा उत्पन्न करता हैं। आपको बता दें सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह गुरु बृहस्पति 13 अप्रैल को अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसलिए इस गोचर का महत्व और भी बढ़ गया है। देवगुरु बृहस्पति को देवताओं के गुरु का दर्जा प्राप्त है। गुरु ज्ञान, शिक्षक, शिक्षा, धार्मिक कार्य, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि के कारक होते है। इसलिए इनके गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन कुछ राशियां ऐसीं हैं जिनको इसका विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।