फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन मंत्रो के जाप से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न, पैसों से जुड़ी हर समस्या फौरन होती है दूर

Tue, 14 Jul 2020 07:44 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
माता लक्ष्मीं के मंत्र जिनके जाप से आप भी कर सकते हैं माता लक्ष्मी को प्रसन्न

माता लक्ष्मी जिस पर मेहरबान हो जाएं उसे किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहती है इसलिए माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सभी अपनी तरह से पूजा अर्चना करते हैं। मां लक्ष्मी वैभव और यश की देवी हैं। ये माता दुर्गा की तीन शक्तियों में से एक हैं। मां लक्ष्मी कमल पर विराजमान रहती हैं। उनकी हथेलियां खुली हुई रहती हैं जिनसे धन वर्षा होती रहती है। जानते हैं माता लक्ष्मीं के मंत्र जिनके जाप से आप भी कर सकते हैं माता लक्ष्मी को प्रसन्न..

विज्ञापन

2 of 8
पैसो की तंगी दूर करने के लिए इस मंत्र का जाप करें(सांकेतिक तस्वीर)

ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।

अगर आप पर कर्ज है और आप उस कोशिश करने पर भी चुकी नहीं पा रहे हैं तो इस मंत्र का जाप करें। इसका जाप करने से पैसो की तंगी दूर होती है।

विज्ञापन

3 of 8
इस मंत्र के जाप से सफलता प्राप्त होती है(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:!

इस मंत्र का जाप करने से सफलता प्राप्त होती है। हो सके तो इस मंत्र का जाप मां लक्ष्मी की चांदी या अष्टधातु की प्रतीमा के सामने करें।

 

 

 

4 of 8
लक्ष्मी देवी

पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्।

इस मंत्र का जाप करने से घर में किसी भी प्रकार से अन्न और धन की कमी नहीं रहती है। इस मंत्र का जाप स्टफीक की माला से करना चाहिए।

विज्ञापन

5 of 8
देवी लक्ष्मी

ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:!

कोई भी शुभ कार्य करने से पहले या किसी काम से घर से बाहर निकलने से पहले इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे सभी कार्य पूर्ण होते हैं।

विज्ञापन

6 of 8
देवी लक्ष्मी

ओम लक्ष्मी नम:

इस मंत्र को श्रद्धा पूर्वक जपने से घर में मां लक्ष्मी का वास करती हैं। कभी अन्न और धन की कमी नहीं रहती है। इस मंत्र का जाप कुशा के आसन पर बैठकर करना चाहिए।

 

 

 

विज्ञापन

7 of 8
लक्ष्मी देवी

लक्ष्मी नारायण नम:

इस मंत्र में मां लक्ष्मी और नारायण यानि भगवान विष्णु का नाम एक साथ लिया जाता है इसलिए पति-पत्नी के बीच रिश्तें को मजबूत करने के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके जाप से घर में सुख-समृद्धि भी आती है।

 

विज्ञापन

8 of 8
देवी लक्ष्मी

धनाय नमो नम:

ॐ धनाय नम:

इन दोनों मंत्रो का जाप करने से धन संबंधित परेशानियां दूर होती हैं।

ॐ धनाय नम: इस मंत्र का कमल के गट्टे की माला से जाप करना चाहिए। रोजाना ग्यारह बार इस मंत्र का जाप करें। इससे धन लाभ होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें