फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रह दोष से लेकर बुरी नजर के दोष से भी मुक्ति दिलाता हैं गंगाजल, जानिए उपाय

Tue, 11 May 2021 10:16 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ganga jal
सनातन धर्म में गंगा को नदी नहीं बल्कि मां का दर्जा दिया गया है। गंगा भवतारिणी हैं इनका स्पर्श करने मात्र से पापों से मुक्ति प्राप्त हो जाती है। हिंदू धर्म में गंगाजल का बहुत महत्व माना गया है। हर शुभकार्य में गंगाजल का प्रयोग अवश्य किया जाता है। जिस स्थान पर गंगाजल रखा हो वहां सकारात्मकता वास होता है। गंगाजल के प्रयोग से जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है। तो चलिए जानते हैं गंगाजल के उपाय।
विज्ञापन

2 of 6
लोटे में गंगाजल भरकर मंदिर में रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आपके घर में नकारात्मकता बढ़ गई है जिसके कारण कलह क्लेश का वातावरण बना रहता है तो इसके लिए प्रतिदिन पूजा करने के पश्चात अपने पूरे घर में गंगाजल से छिड़काव करें। इससे घर की सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है और आपके घर में सकारात्मकता आती है। इसी तरह से प्रतिदिन कार्यस्थल पर भी पूजा करने के बाद गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। कुछ ही दिनों में आप स्वयं सकारात्मक परिवर्तन महसूस करेंगे। इसके अलावा गंगाजल को मंदिर में रखना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
ग्रह दोष से मुक्ति का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कई बार ग्रहों की स्थिति कमजोर होने के कारण जीवन में कई परेशानियां आने लगती हैं। इसके लिए प्रत्येक सोमवार को शिव जी का पूजन करें और गंगाजल से अभिषेक करें। इसके अलावा शनिवार को एक पात्र में पानी लेकर उसमें थोड़ा सा गंगाजल डालकर पीपल की जड़ में अर्पित करें। इससे आपको ग्रह दोष के कारण होने वाली समस्याओं से मुक्ति प्राप्त होती है।

4 of 6
बुरी नजर से बचने का उपाय(प्रतीकात्मक तस्वीर)
कई बार बच्चे अचानक रोने लगते हैं और दूध नहीं पीते हैं, या फिर अचानक बुखार आने लगता है ऐसे में माना जाता है कि बच्चे को बुरी नजर लग गई है। इसके लिए बच्चे पर गंगाजल के छींटे मारने चाहिए। इससे नजरदोष का प्रभाव दूर होता है लेकिन इसके साथ ही डॉक्टर को दिखाना भी आवश्यक है।
विज्ञापन

5 of 6
रात को सोते समय डर जाना (सांकेतिक तस्वीर)
यदि रात्रि में सोते समय अचानक आपकी नींद खुल जाती है। आप डर जाते हैं या फिर सोते समय बुरे सपने आते हैं तो सोने से पहले बिस्तर पर थोड़ा सा गंगाजल छिड़क लें। इससे आपको अच्छी नींद आती है और बुरे स्वप्न से भी छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सफलता पाने के लिए उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि बहुत मेहनत और प्रयास करने के बाद भी तरक्की और सफलता प्राप्त करने में बाधाएं आ रही हैं तो इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। इसके लिए एक पीतल की बोतल या फिर लोटे में गंगाजल भरकर उत्तर पूर्व दिशा में रखें। इससे सकारात्मकता बढ़ने लगती है और आपकी तरक्की के रास्ते खुलते हैं। ध्यान रखें कि गंगाजल को कोई भी गंदे हाथों से स्पर्श न करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें