फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fitkari ke Upay: धन प्राप्ति से लेकर कर्ज से मुक्ति तक के लिए करें फिटकरी के ये उपाय, विवाह के भी बनेंगे योग

Wed, 09 Nov 2022 07:23 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
धन प्राप्ति से लेकर कर्ज से मुक्ति तक के लिए करें फिटकरी के ये उपाय - फोटो : iStock
Fitkari ke Upay: वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है तो परिवार के लोगों में कलह, घर में आर्थिक समस्याएं आदि बढ़ने लगती हैं। हालांकि घर की नकारात्मकता को समाप्त करने के लिए ज्योतिष में कई कारगर उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करके आप न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं बल्कि समस्याओं से भी निजात पा सकते हैं। इसी तरह से नकारात्मकता को दूर करने के लिए फिटकरी के उपाय बहुत कारगर माने गए हैं। ज्योतिष में भी फिटकरी के उपायों को बेहद कारगर माना गया है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...

Surya Gochar 2022: 16 नवंबर से सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव 


 
विज्ञापन

2 of 5
धन प्राप्ति से लेकर कर्ज से मुक्ति तक के लिए करें फिटकरी के ये उपाय - फोटो : iStock
धन प्राप्ति के लिए उपाय
धन प्राप्ति के अलावा आर्थिक रूप से समृद्ध और संपन्न होना चाहते हैं, तो प्रतिदिन फिटकरी को जल में मिलाकर स्नान करें। ज्योतिष मान्यता है कि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा आपसे दूर होगी साथ ही आपका स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
धन प्राप्ति से लेकर कर्ज से मुक्ति तक के लिए करें फिटकरी के ये उपाय - फोटो : iStock
गृह-क्लेश दूर करने के उपाय 
ज्योतिष के अनुसार, यदि आपके घर में हमेशा कलह का माहौल बना रहता है, तो इसके लिए अपने बेडरूम में बिस्तर के नीचे फिटकरी को एक कपड़े में बांधकर रख लें। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा निकल जाएगी और घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा। 

4 of 5
धन प्राप्ति से लेकर कर्ज से मुक्ति तक के लिए करें फिटकरी के ये उपाय - फोटो : iStock
कर्ज मुक्ति के उपाय 
कर्ज मुक्ति के लिए फिटकरी को एक कपड़े में बांध लें फिर किसी पीपल के पेड़ के नीचे पत्थर से दबा दें। ये उपाय आपको कर्ज की समस्या से मुक्ति दिलाएगी। ध्यान रहे ये उपाय आपको लगातार तीन बुधवार को करना है। 

Surya Gochar 2022: 16 नवंबर से सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, इन 4 राशियों को होगा जमकर लाभ 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धन प्राप्ति से लेकर कर्ज से मुक्ति तक के लिए करें फिटकरी के ये उपाय - फोटो : iStock
जल्दी शादी के लिए फिटकरी का उपाय 
यदि आपकी शादी में देरी हो रही है, तो सोमवार के दिन स्नान के बाद थोड़ा सा फिटकरी पाउडर और चूना लेकर एक कागज में रखें और ले जाकर किसी केले, आम या बरगद के पेड़ के नीचे अपना नाम, अपने पिता का नाम, अपना गोत्र बोलने के साथ अपनी मनोकामना बोलें। अपनी शादी की मनोकामना बोलते हुए उस पेड़ की 7 परिक्रमा करें और वापस घर आ जाएं। बहुत जल्द ही शादी के योग बनेंगे। ये उपाय सात सोमवार को लगातार करें। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें