Feng Shui Tips For House Painting: घर की दीवारों पर तस्वीरें लगाना सिर्फ सजावट का तरीका ही नहीं, बल्कि इसके पीछे कई भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक कारण भी होते हैं। अक्सर इन्हीं वजहों से लोग अपने घर के दीवारों पर तस्वीरें लगाते हैं। घर में लगी तस्वीरों का प्रभाव हम सभी के जीवन पर पड़ता है। इसलिए इसका सही दिशा में होना बेहद जरूरी है। इन तस्वीरों का सही दिशा में होना आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में मदद करता है। कुछ लोग परिवार की फोटो का फ्रेम दिवार पर लगाते हैं। घर में तस्वीरों को लगाने से घर की खूबसूरती तो बढ़ती ही है लेकिन अगर फेंगशुई नियम से इन तस्वीरों को न लगाया जाए तो परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। फेंगशुई के अनुसार, दीवार पर लगी कुछ तस्वीरें आपके घर-परिवार में नकारात्मकता पैदा करती है। साथ ही कई बार तो कुछ खास सिनरी को लगाने से भी परिवार में परेशानियां बढ़ने लगती हैं। ऐसे में कुछ तस्वीरें भूलकर भी इन पेंटिंग्स को घर में नहीं लगाना चाहिए। आइए इस लेख में जानते हैं कि फेंगशुई नियमों के अनुसार किन तस्वीरों को कमरों के दीवार पर नहीं लगाना चाहिए।