कई बार घर में बेवजह का तनाव रहता है, जिससे हमारा मन बहुत परेशान हो जाता है और इसका असर हमारे काम पर भी पड़ता है। आत्मविश्वास में कमी आने लगती है, स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाता है जिससे घर की सुख-शांति भंग हो जाती है। ये सब घर में नकारात्मक ऊर्जा की वजह से होता है फेंगशुई के कुछ टिप्स आपकी इस परेशानी को आसानी से दूर कर देते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो टिप्स...