बुध ग्रह के सरल उपाय
गणपति दूर करेंगे सारी बाधाएं
बुधवार को जीवन से जुड़े तमाम कष्ट, बाधाओं को दूर करने के लिए विघ्नविनाशक भगवान गणेश की साधना अत्यंत लाभदायक है। यदि आपकी कुंडली में बुध ग्रह दोष है तो आज आप बुधवार के दिन भगवान गणेश को मोदक का प्रसाद चढ़ाएं और गणपति के इन मंत्रों में से किसी एक का जाप पूरी श्रद्धा और विश्वास से करें —
एकदन्तं महाकायं लम्बोदरगजाननम्ं।
विध्ननाशकरं देवं हेरम्बं प्रणमाम्यहम्॥
वक्र तुंड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभ:।
निर्विघ्नं कुरु मे देव शुभ कार्येषु सर्वदा ॥
गजाननं भूतगणादिसेवितं कपित्थजम्बूफलचारु भक्षणम्ं।
उमासुतं शोकविनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपङ्कजम्॥
रक्ष रक्ष गणाध्यक्ष रक्ष त्रैलोक्यरक्षकं।
भक्तानामभयं कर्ता त्राता भव भवार्णवात्॥