फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे गिनते या रखते समय करते हैं ये गलतियां तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं कंगाल

Thu, 24 Jun 2021 11:34 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मां लक्ष्मी
सनातन धर्म में हर देवी-देवता को एक अलग स्थान और कार्य सौंपा गया है। इसी तरह से श्री हरि भगवान विष्णु की अर्धांगिनी मां लक्ष्मी को धन-वैभव और ऐश्वर्य की देवी माना गया है। जिस व्यक्ति पर इनकी कृपा होती है, उनके घर में हमेशा धन-धान्य बना रहता है। ऐसे घरों में रुपए पैसों की कोई कमी नहीं होती है तो वहीं जिस स्थान से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं, वहां धन की किल्लत हमेशा बनी रहती है, इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि उसके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। मां लक्ष्मी का संबंध सीधा धन से होता है इसलिए धन को लेकर विशेष सावाधानी बरतनी चाहिए। यदि आप पैसे रखते या फिर गिनते समय कुछ गलतियां करते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। जिसकी वजह से आपको धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है।  तो चलिए जानते हैं कि पैसे गिनते और रखते समय किना बातों का ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नोट गिनते समय थूक लगाना
अक्सर लोगों की आदत होती है कि वे नोटों की  गिनती करते समय बार अंगूठे पर थूक लगाकर गिनते हैं, लेकिन यह सही नहीं होता है। एक तो बार-बार आप जिन हाथों से नोट छूते हैं वही अपने मुंह में लगाते हैं जो आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं रहता है क्योंकि नोट कई लोगों के हाथों से छूकर गुजरते हैं। इसके अलावा रुपए पैसों को सीधे मां लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है यदि आप नोट गिनते समय थूक लगाते हैं तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। जिसके कारण आपको रुपए पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन

3 of 5
तिजोरी में गोमती चक्र और कौड़ी रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पैसे रखने का सही तरीका और स्थान
ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वे पैसों को ऐसे ही कहीं भी रख देते हैं कभी लोग पैसों को पलंग पर तकिए के नीचे या कभी मेज आदि पर रखा हुआ छोड़ देते हैं लेकिन यह आदत आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। पैसो को हमेशा सही जगह व्यवस्थित तरह से रखना चाहिए। इसके साथ ही इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि जिस स्थान पर आप धन रखते हैं वह स्थान एक दम साफ-सुथरा होना चाहिए और जाले आदि नहीं लगे होना चाहिए। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए तिजोरी में गोमती चक्र या लाल रंग के कपड़े में केसर लगी कौंड़ियां रखनी चाहिए। 

4 of 5
पर्स में नोट व्यवस्थित तरीके से रखना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
पर्स में इस तरह न रखें नोट 
कई बार लोगों की आदत होती है कि पर्स में नोट के साथ कई अन्य पर्चियां आदि भी रख देते हैं या फिर छोटा चाकू या ब्लेड आदि भी रखते हैं। इससे आपको धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लोग अक्सर नोट रखते समये ऐसे ही रख देते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। नोट और सिक्कों को अलग-अलग एवं व्यव्सथित तरीके से रखना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैसे कभी फेंक कर नहीं देने चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
पैसे फेंककर देना
कई बार लोग गुस्से में पैसे फेंक देते हैं या फिर कई बार देखने में आता है कि लोगों का घर यदि ऊपरी मंजिल पर हो तो वे पैसे फेंककर देते हैं। इससे मां लक्ष्मी का अपमान होता है और आपको धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है इसलिए भूलकर भी कभी ऐसा नहीं करना चाहिए। यदि कभी आपके हाथ से धोखे से भी पैसे गिर जाएं तो तुरंत उठाकर माथे से लगाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें