सपने तो सब देखते हैं कुछ सपने अच्छे होते हैं, तो कुछ बुरे। लेकिन हर सपने का अपना एक अलग मतलब होता है आइए जानते हैं कि वे कौन से सपने हैं जिनसे मिलते हैं धन प्राप्ति के संकेत और होती है करियर में बढ़ोत्तरी..
विज्ञापन
2 of 6
सपने मेंआम देखने का मतलब(सांकेतिक तस्वीर)
स्वप्न शास्त्र कहता है कि अगर आप सपने में आम खाते हुए देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपको संतान या कोई शुभ सूचना प्राप्त होने वाली है। यह धन प्राप्ति का भी संकेत है।
विज्ञापन
3 of 6
सपने में ऊंचाई पर चढ़ते हुए देखना(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixa
अगर सपने में अपने आप को ऊंचाई पर चढ़ते हुए देखते हैं तो यह बहुत ही अच्छा होता है। इसका मतलब कि आप जल्द ही अपने करियर में ऊंचाई को प्राप्त करने वाले हैं। आपके करियर में ग्रोथ होने वाली है। ये सपना व्यवसाय में तरक्की की राह बनाता है। आर्थिक समस्याएं दूर होती है अथवा आप भूमि या मकान खरीद सकते हैं।
4 of 6
सपने में मोर देखने का मतलब
- फोटो : social media
सपने में मोर को नृत्य करते हुए देखना शुभता का संकेत है इसका मतलब है कि आपके घर परिवार में खुशियां दस्तक देने वाली हैं। करियर में भी तरक्की होने वाली है। अगर शादीशुदा व्यक्ति को सपने में मोर का जोड़ा नाचते हुए दिखाई दे तो यह उनके दांपत्य जीवन के लिए बहुत अच्छा रहता है।
विज्ञापन
5 of 6
स्वपन में शनिदेव को देखने का मतलब (सांकेतिक तस्वीर)
अगर आप स्वप्न में न्याय के देवता शनि को हाथी पर सवारी करते हुए देखते हैं तो यह अत्यन्त ही शुभ होता है। आपको अपार धन की प्राप्ति होती है। यह आपकी किस्मत चमकने का संकेत है। व्यापार में अपार वृद्धि होती है। जिन लोगों की शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो। अगर उनको शनि स्वप्न में दिखाई देते हैं तो समझिए उनके कष्ट दूर होने वाले हैं।
सपने में सांप देखने का अर्थ(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
सपने में सांप देखना इस बात पर निर्भर करता है कि आपने सांप को किस अवस्था में देखा है। अगर आप सपने में सफेद रंग के सांप को देखते हैं तो समझ जाइए कि आर्थिक परेशानियां दूर होने वाली हैं। जल्द ही आपको कामयाबी मिलने वाली है। धन प्राप्ति के संकेत भी बनते हैं। कर्ज से मुक्ति मिलती है।