फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dream Astrology: सपने में अगर दिखाई दे मंदिर या देवी-देवता, तो भविष्य में हो सकती हैं ये बड़ी घटनाएं

Wed, 09 Mar 2022 04:30 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सपनों का मतलब और उनका फल - फोटो : iStock
Dream Astrology: सपने हर मनुष्य के जीवन का एक हिस्सा है। जब सभी निद्रावस्था में प्रवेश करते हैं तो उस अवचेतन स्थिति में हम सपनों की दुनियां में पहुंच जाते हैं। जागने के बाद कुछ सपने याद रह जाते हैं और कुछ सपने हम भूल जाते हैं। कभी-कभी कुछ सपने ऐसे होते हैं, जिन्हें भूलना मुश्किल हो जाता है और वो पूरे दिन हमारे मन मस्तिष्क पर छाए रहते हैं। साथ ही हमें उन सपनों का मतलब भी नहीं पता होता है कि आखिर इस तरह के सपने हमें क्यों आए। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपना व्यक्ति को कोई न कोई संकेत अवश्य देता है। कई बार सोते समय हमें ऐसे सपने दिखाई देते हैं जो बहुत अजीब होते हैं। ऐसे में अगर अच्छे-बुरे सपनों के बारे में पहले से पता हो तो भविष्य में होने वाली घटनाओंके प्रति सजग रहा जा सकता है। साथ ही उनके बुरे प्रभाव को कुछ उपायों के जरिए कम किया जा सकता है। कभी-कभी सपने में देवी-देवता या मंदिर भी दिखाई दे जाते हैं। आइए जानते हैं सपने में अगर पूजा पाठ, मंदिर और भगवान आदि दिखाई दें, तो उसका जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा...
विज्ञापन

2 of 5
सपनों का मतलब और उनका फल - फोटो : iStock
सपने में खुद को पूजा करते देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में खुद को भगवान की पूजा करते हुए देखना बेहद शुभ संकेत होता है। अगर आप सपने में ऐसा कुछ देखते हैं, तो समझ जाइए कि आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है। जीवन के सभी कष्ट दूर होने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सपनों का मतलब और उनका फल - फोटो : iStock
सपने में मंदिर का दिखना
कहा जाता है कि सपने में मंदिर का दिखना भविष्य में कुछ घटित होने वाली बड़ी घटनाओं की ओर इशारा करती है। जानकारों का कहना है कि अगर ऐसा सपना दिखाई दे तो व्यक्ति को मंदिर जाकर दान करना चाहिए। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।  

4 of 5
सपनों का मतलब और उनका फल - फोटो : iStock
सपने में दुर्गा मां का दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में शेर पर सवार मां दुर्गा दिखाई दें, तो इसका मतलब जीवन से सभी परेशानियां खत्म होने वाली हैं और अच्छा समय शुरू होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपनों का मतलब और उनका फल - फोटो : iStock
सपने में मां लक्ष्मी का दिखना
कमल के पुष्प पर विराजमान मां लक्ष्मी दिखाई दें, तो ये आपके लिए बहुत ही शुभ संकेत हो सकते हैं। सपने में मां लक्ष्मी को देखना धन लाभ को दर्शाता है। ऐसे सपने का मतलब है कि मां लक्ष्मी की कृपा से आपका अटका हुआ धन वापस मिलने वाला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें