फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये सपने माने गए हैं बहुत अशुभ, धन हानि और शत्रु बाधा का करना पड़ता है सामना

Sat, 16 Jan 2021 06:31 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अशुभ सपने (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जब हम गहरी नींद में होते हैं तो सपने में कई तरह की चीजों को देखते हैं। कभी-कभी सपने में हम स्वयं को किसी और ही संसार में पाते हैं। जागने के बाद कुछ सपने हमें याद रहते हैं और कुछ को हम भूल जाते हैं। सपने अच्छे और बुरे दोनों तरह के आते हैं। कभी-कभी हम कुछ सपने देखकर डर भी जाते हैं। कुछ लोग सपनों को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं लेकिन कुछ लोग सपनों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। स्वप्नशास्त्र सोते समय दिखाई देने वाले कुछ सपने हमारे जीवन में घटने वाली घटनाओं के बारे में संकेत देते हैं। ऐसे ही कुछ सपने हैं, जो बहुत ही अशुभ माने जाते हैं। इन सपनों के दिखाई देने पर आपको धन, व्यापार या शत्रु से हानि उठानी पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वे सपने
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
सपने में स्वयं को बहुत ही ऊंचाई से गिरते हुए देखना शुभ नहीं माना जाता है। यदि आप सपने में स्वयं को ऊंचाई से नीचे गिरते हुए देखते हैं और डर जाते हैं तो यह सपना बहुत ही अशुभ माना जाता है। यह आपको धन हानि होने का संकेत देता है। ये सपना आपके बनते हुए काम के बिगड़ने की ओर भी इशारा करता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
सपने में स्वयं को या फिर किसी और को रेत पर चलते हुए देखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। यह आपको शत्रुओं की तरफ से होने वाली हानि का संकेत देता है। ऐसे में आपको उन लोगों से सावधान हो जाना चाहिए जो आपसे दुश्मनी मानते हैं या आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

4 of 5
dream
यदि आप सपने में खाली पड़ा हुआ मकान या फिर खाली दुकान देखते हैं तो यह सपना भी अशुभ संकेत देता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आपको पैसो की किल्लत हो सकती है। आकस्मिक धन हानि या रोग के कारण अत्यधिक खर्च आपको पूरी तरह से बर्बाद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
सपने में आग लगी हुआ देखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इस स्थिति में आपको व्यापार या नौकरी में भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा यदि आप कहीं निवेश करने जा रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए टाल देना चाहिए या बहुत ही सोच-विचार के बाद ही निवेश करना चाहिए। अन्यथा भारी धनहानि हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें