फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को सोने से पहले जरूर करें ये काम, आएगी चैन की नींद और घर में भी बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Fri, 29 Jan 2021 11:43 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
प्रतिदिन व्यक्ति पूरे दिन काम करता है, जब वह थकहार कर रात में बिस्तर पर जाता है तो वह एक अच्छी नींद लेना चाहता है, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। कभी-कभी चिंता और नकारात्कता के कारण भी नींद में बार-बार बाधा पड़ती है। ज्योतिष के अनुसार रात को सोने से पहले यदि कुछ बातों को ध्यान में रखा जाए तो नींद तो अच्छी आती ही है आप चिंताओं से भी मुक्त होते हैं साथ ही आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। ज्योतिष के अनुसार रात को सोने से पहले कुछ कार्य जरूर करने चाहिए, जिससे आप चैन की नींद लेने के साथ अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वे कौन से कार्य हैं।
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
रात को जिस बिस्तर पर हम सोते हैं। वह आरामदायक तो होना ही चाहिए साथ ही तकिए और चादर का रंग भी आकर्षक रखना चाहिए। रंगो का हमारे मन, मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जब तकिए और चादर का रंग अच्छा होगा तो आपकी आंखो को देखने में अच्छा लगेगा। इससे आपको अच्छी नींद आती है।
विज्ञापन

3 of 7
camphor
ज्योतिष के मुताबिक कर्पूर जलाने से घर में सकारात्मकता का संचार होता है, इसलिए रात में सोने से पहले कर्पूर जलाकर पूरे कमरे में दिखाना चाहिए। चाहे तो आप कर्पूर को पूरे घर में दिखा सकते हैं। रात को कर्पूर जलाने से नकारात्मकता तो दूर होती ही है, इससे रात में नींद भी बहुत अच्छी आती है। आपका तनाव कम होता है। घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रात को सोने से पहले हमेशा पैर धोकर और कुल्ला करके ही सोना चाहिए। कभी भी जूठे मुंह और गंदे पैर लेकर बिस्तर पर नहीं जाना चाहिए। इसी के साथ यदि आपने पैर धोएं हैं तो भूलकर भी गीले पैर लेकर बिस्तर में नहीं जाना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में धन की किल्लत हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 7
सोते समय दिशा का ध्यान रखना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
रात को सोने की दिशा पर ध्यान देना भी आवश्यक होता है। यदि सोते समय पैर की दिशा पर ध्यान न दिया जाए तो आपकी नींद में बार-बार बाधा उत्पन्न होती है। रात को सोते समय कभी भी दरवाजे की तरफ पैर करके नहीं सोना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर तो बुरा प्रभाव पड़ता ही है और समृद्धि की हानि भी होती है।
विज्ञापन

6 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
रात को सोते समय हमारे मस्तिष्क में बहुत सारी बातें चल रही होती हैं, इसलिए रात को सोते समय सकारात्मक बातों को ही सोचना चाहिए। आप अपने जीवन क्या करना चाहते हैं? आपको अपने लक्ष्य के बारे में सोचना चाहिए। इससे आप अपने जीवन में सफल होने के लिए प्रेरित होते हैं। जिससे हम अपने जीवन में सफल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
ये बातें भी रखें ध्यान
  • कभी भी अधोमुख होकर, टूटी खाट या पलंग, गंदे घर या बिस्तर, किसी और के बिस्तर पर कभी नहीं सोना चाहिए। गंदे घर में या टूटे हुए खाट पर भी नहीं सोना चाहिए।
  • रात को बाईं करवट लेकर लेटें, माना जाता है कि इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
  • रात में सोने से पहले अपने इष्टदेव का ध्यान अवश्य करना चाहिए। इससे आपको भय और चिंताओं से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें