Astrology: किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसका जन्मदिन बहुत महत्व रखता है। इसलिए अपने इस दिन को और खास बनाने के लिए हर इंसान कोशिश करता है। साथ ही वह ये भी कामना करता है कि आने वाले समय में उसका जीवन सुखमय और भविष्य उज्जवल हो। ज्यादातर लोग अपने जन्मदिवस पर दोस्तों के साथ पार्टी आदि करते हैं खुशियां मनाते हैं, लेकिन पार्टी के अलावा आपको अपने जन्मदिन पर कुछ धार्मिक कार्य भी करने चाहिए। जिस दिन ईश्वर के आशीर्वाद से आपने मनुष्य रुप में जन्म लिया हो उस दिन को बहुत ही अच्छे तरीके से मनाना चाहिए। ऐसे में इस शुभ दिन को यदि आप शुभ कार्यों के साथ मनाते हैं तो आने वाले समय में आपके ऊपर ईश्वर की कृपा बनी रहती है। ज्योतिष में कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं, अपने जन्म दिवस का दिन इन कार्यों करके आप पूरे वर्ष को सुखमय बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन से हैं वे शुभ कार्य....
सूर्य को जल दें
ज्योतिष के अनुसार, जन्म दिवस पर व्यक्ति को प्रातः जल्दी उठकर सबसे पहले स्नानादि करने के पश्चात सूर्यदेव के दर्शन करने चाहिए और जल देना चाहिए। इसके बाद अपने इष्ट देव का ध्यान व पूजा आराधना करें। इससे आपके ऊपर ईश्वर की कृपा बनी रहती है। प्रतिदिन यदि इसी तरह से अपने दिन की शुरुआत करते हैं तो आपका जीवन सुखमय बना रहता है।