Diwali 2021 Laxmi Puja Time: आज कार्तिक अमावस्या की तिथि है और आज दिवाली का त्योहार है। इस पर्व में लोग अपने-अपने घरों को दीयों की रोशनी से सजाते हैं। मान्यता है कि प्रभु राम लंका पर विजय प्राप्ति के बाद कार्तिक अमावस्या तिथि पर अयोध्या वापस आए थे जिसकी खुशी में लोग अपने-अपने घरों को दीपक से रोशन कर खुशी मनाई थी। इसके अलावा दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व होता है। दिवाली की शाम को लोग अपने-अपने घरों में प्रदोष काल के समय मां लक्ष्मी की विशेष पूजा आराधना करते हैं। माना जाता है कि मां लक्ष्मी दिवाली की रात को सभी घरों में विचरण करती हैं और जहां साफ-सफाई और विधिवत रूप से उनकीव पूजा-आराधना होती हैं वहां पर निवास करने लगती हैं। इसी कारण से लोग दिवाली पर घरों को रोशनी से सजाते हैं।
दिवाली पर लक्ष्मी पूजन करना कब होगा शुभ
दिवाली की शाम को मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए तैयारियां चलने लगती है। मुहूर्त शास्त्र में बताया गया है कि दिवाली की शाम देवी लक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल में करना बहुत ही शुभ और सफल होता है। इसके अलावा प्रदोष काल के दौरान जब स्थिर लग्न हो तो पूजा और भी लाभकारी सिद्ध होती है।
दिवाली लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त: Diwali 2021 Laxmi Ganesh Pujan Muhurat Time
कार्तिक अमावस्या तिथि पर दिवाली मनाई जाती है। ऐसे में 04 नवंबर की शाम को लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 06 बजकर 10 मिनट से शुरू हो जाएगा जो रात के 08 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
2 of 8
diwali 2021
- फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त- 06:10 PM से लेकर 08:06 PM तक
लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल मुहूर्त – 05:35 PM से 08: 10 PM तक
लक्ष्मी पूजा निशिता काल मुहूर्त – 11:38 PM से 12:30 AM तक
अमावस्या तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 04, 2021 को 06:03 AM बजे
अमावस्या तिथि समाप्त – नवम्बर 05, 2021 को 02:44 AM बजे
लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त:
प्रातः मुहूर्त (शुभ) – 06:35 AM से 07:58 AM
प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – 10:42 AM से 02:49 PM
अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – 04:11 PM से 05:34 PM
शाम का मुहूर्त (अमृत, चर) – 05:34 PM से 08:49 PM
रात्रि मुहूर्त (लाभ) – 12:05 AM से 01:43 AM
विज्ञापन
3 of 8
diwali
दिवाली 2021 लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त- दिल्ली: (Diwali 2021 laxmi Puja Time In Delhi)
06 बजकर 10 मिनट से 08 बजकर 06 मिनट तक
4 of 8
diwali
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली 2021 लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त- उत्तर प्रदेश : ( Diwali 2021 Laxmi Puja Time In Uttar Pradesh)