फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस के दिन करें ये 5 आसान उपाय, पूरे साल नहीं होगी धन की कमी और मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Wed, 04 Nov 2026 01:14 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदू धर्म में धनतेरस के दिन नई चीजों की खरीदारी करने का काफी महत्व है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान कुबेर और भगवान धन्वतंरि की पूजा की जाती है। इसके साथ ही कुछ उपाय भी किए जाते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
धनतेरस के दिन करें ये 5 आसान उपाय - फोटो : AI
धनतेरस का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। यह त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस का दिन खरीदारी  और नई वस्तुओं को घर लाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि कुछ उपाय करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। 

हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक, धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान कुबेर और भगवान धन्वतंरि की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही कुछ उपाय करने से पूरे साल धन की कमी नहीं होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। 

कब है धनतेरस? 

धनतेरस का पर्व इस साल 6 नवंबर शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी और 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष काल में धनतेरस की पूजा की जाती है। 7 नवंबर को त्रयोदशी तिथि सुबह 10 बजकर 47 मिनट समाप्त हो जाएगी, जिसकी वजह से धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
धनतेरस के दिन करें ये 5 आसान उपाय - फोटो : adobe stock
कब जलाएं 13 दीये?

मान्यताओं के मुताबिक, धनतेरस के दिन सूर्यास्त के बाद 13 दीपक जलाना चाहिए। इन दीयों के पास 13 कौड़ियां रखनी चाहिए। इनमें पहला दक्षिण दिशा में रखा जाता है, जो यमराज के नाम होता है। मान्यता है कि आधी रात को इन कौड़ियों को घर के किसी साफ कोने में रखना चाहिए, जिससे धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
धनतेरस के दिन करें ये 5 आसान उपाय - फोटो : AI
धनवर्षा की पोटली बनाएं

माना जाता है कि धनतेरस के दिन धनवर्षा पोटली बनानी चाहिए, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन शाम को पूजा के दौरान एक लाल कपड़े में सात कौड़ियां, तीन गोमती चक्र, हल्दी की गांठ, अक्षत (बिना टूटे चावल) और एक रुपए का सिक्का रखकर बांध लें और फिर इसकी पूजा करें। पूजा के बाद इसे धन रखने के स्थान या तिजोरी में रखें। मान्यता है कि यह उपाय करने से पूरे साल धन की कमी नहीं होती है। 

धनतेरस 2026: सोना-चांदी नहीं खरीद सकते तो घर लाएं ये 6 शुभ चीजें, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

4 of 5
धनतेरस के दिन करें ये 5 आसान उपाय - फोटो : AI
मां लक्ष्मी को चढ़ाए साबुत धनिया 
 
माना जाता है कि धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदना अत्यंत शुभ है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि को साबुत धनिया चढ़ाना चाहिए। फिर इसे प्रसाद के तौर पर बांटें और कुछ तिजोरी में रखें। मान्यता है कि यह करने से मां लक्ष्मी का घर में स्थाई वास होता है।

दिवाली कैलेंडर 2026: 6 नवंबर से शुरू होगा दीपोत्सव, जानें धनतेरस से भाई दूज तक की सही तिथियां और शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनतेरस के दिन करें ये 5 आसान उपाय - फोटो : AI
कुबेर यंत्र स्थापित करें

मान्यता है कि धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र की स्थापना करनी चाहिए, जो बेहद शुभ होता है। इस दिन उत्तर दिशा में कुबेर यंत्र स्थापित करें। इस दौरान 'ॐ यक्षाय कुबेराय नमः' मंत्र का जाप करें। इस भगवान कुबेर प्रसन्न होते हैं और घर में धन आने के योग बनते हैं।

कपूर और लौंग का करें उपाय

धनतेरस के दिन तिजोरी की साफ-सफाई करें। इसके बाद कपूर में लौंग डालकर जलाएं। मान्यता है कि यह उपाय करने से घर में बरकत आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें