फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhan Prapti Ke Upay: धन पाने के लिए अपनी राशि के अनुसार करें ये अचूक उपाय

Tue, 22 Jun 2021 07:09 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
राशि के अनुसार धन प्राप्ति के उपाय - फोटो : अमर उजाला
Dhan Prapti Ke Upay: भौतिक जरूरतों को पूरा करने के लिए धन आवश्यक होता है। शास्त्रों में भी मनुष्य के लिए चार पुरूषार्थ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष बताए गए हैं। अर्थात यहां अर्थ का संबंध धन से है। धन मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, कहते हैं जिस व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है उसे ऐश्वर्य प्राप्त होता है। उसके जीवन में दरिद्रता नहीं आती है। जबकि इसके विपरीत मां लक्ष्मी के रूठने पर व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता बनी रहती है। मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में राशि के अनुसार, कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। ये उपाय बेहद सरल और कारगर होते हैं। यदि कोई जातक इन उपायों को विधिपूर्वक कर ले तो ऐसे जातकों की समस्त प्रकार की आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। आप भी अपनी राशि के अनुसार धन प्राप्ति के ये उपाय कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों को धन प्राप्ति के लिए नित्य सुबह सूर्य देव के दर्शन करना चाहिए। पूजा में लक्ष्मीनारायण भगवान को गुड़ वाली खीर का भोग लगाना चाहिए। इस उपाय को करने लाभ होगा। 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष राशि 
वृष राशि के जातकों को नित्य सुबह भगवान शिव के दर्शन करना चाहिए और शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर साबुत चावल अर्पित करना चाहिए। इस उपाय करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालों को नित्य सुबह देवी लक्ष्मी या देवी दुर्गा के दर्शन करना चाहिए। वहीं बुधवार के दिन गणपति जी को लाल फूल अर्पित करना चाहिए। इस उपाय को करने से बुध देव आपके विघ्नों को दूर करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों को नित्य सुबह भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करना चाहिए और पूजा में उन्हें तुलसी पत्र, मिश्री माखन का भोग लगाना चाहिए। इस उपाय को करने से आपकी आर्थिक स्थिति समृद्ध होगी।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि 
सिंह राशि वालों को नित्य सुबह भगवान सूर्य नारायण के दर्शन करें और लाल गुलाब हनुमान जी के चरणों से स्पर्श कराकर पर्स में रखें। आपको आर्थिक लाभ होगा।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों को नित्य सुबह भगवान गणेश जी के दर्शन करने चाहिए और देवी दुर्गा जी को सफेद चावल अर्पित करें। यह उपाय आपके लिए कारगर सिद्ध होगा।

8 of 13
राशि
तुला राशि 
तुला राशि के जातकों को भगवान लक्ष्मीनारायण जी को कमल का फूल अर्पित करना चाहिए और मंगलवार के दिन हनुमान जी पांच बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों को तुलसी के पौधे को किसी विष्णु मंदिर में लगाना चाहिए। यदि आप व्यापारी वर्ग से आते हैं तो यात्रा करने से पहले श्री राम स्तुति का पाठ करें। आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

10 of 13
राशि
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों को सुबह हनुमान जी का दर्शन करना चाहिए और गुरुवार के दिन पीपल के नीचे मिठाई रखनी चाहिए। इसके साथ ही आपको रोजाना पीले चंदन का तिलक लगाना चाहिए।

11 of 13
राशि
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को नित्य सुबह देवी गायत्री का दर्शन करना चाहिए और सभी महत्वपूर्ण काम से पहले सफेद फूल अपने साथ लेकर जाना चाहिए। यह उपाय आपको कामयाबी दिला सकता है।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को केले के पेड़ के नीचे शुद्ध देसी घी का दीपक जलाना चाहिए और सभी महत्वपूर्ण काम से पहले हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को भगवान विष्णु को केसर का तिलक करना चाहिए, फिर वही तिलक अपने माथे पर भी लगाएं। साथ ही देवी लक्ष्मी को पेठे का भोग लगाएं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें