दिसंबर में जन्मे लोग होते हैं भाग्यशाली
- फोटो : istock
स्वभाव और व्यवहार
दिसंबर में पैदा होने वालों का स्वभाव व्यावहारिक होता है। अपनी बातों से किसी को भी आसानी से अपना दोस्त बना लेते हैं, यानी आमतौर पर यह मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के होते हैं। इसी वजह से इनके पास दोस्तों की कमी नहीं रहती है। ये सबसे मिलजुल कर रहने वाले होते हैं। इनके व्यक्तित्व में एक अजीब आकर्षण होता है, जिससे दूसरे लोग इनकी ओर खींचे चले आते हैं। ये लोग अपने दोस्तों की संगत में अधिक प्रभावी होते हैं। प्रेम के मामलों में अधिक सक्रिय होते हैं। बौद्धिक रूप से यह काफी कुशल होते हैं। इस महीने में जन्म लेने वाले लोग जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं उनमें गहरी जानकारी रखते हैं।