कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
- फोटो : SOCIAL MEDIA
क्या भारत में सूतक लगेगा?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है, जिसमें कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है। चूंकि चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। हालांकि सूतक के दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इस दौरान खाने-पीने की मनाही होती है। खासकर गर्भवती महिलाओं को कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। वहीं, चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव रहेगा।