फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra grahan 2021: कुछ ही देर में लगने वाला है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए देश में कहां-कहां दिखेगा ग्रहण

Fri, 19 Nov 2021 10:31 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
580 साल में दिखेगा सबसे लंबा चंद्रग्रहण - फोटो : iStock
आज कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि कई मायनों में बहुत ही महत्वपूर्ण है। जहां कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुनानक जयंती, देव दिवाली जैसे बड़े त्योहार मनाए जा रहे हैं तो वहीं आज साल सा आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत के कई स्थानों से भी दिखाई देगा लेकिन भारत में इसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण माना जाएगा। खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक, इतनी लंबी अवधि का चंद्र ग्रहण इससे पहले 18 फरवरी 1440 को लगा था। इतने लंबे समय तक चलने वाला यह ग्रहण 580 साल के बाद लगने जा रहा है। यहां जानिए कब से शुरु होगा ग्रहण और देश में किन-किन हिस्सों में किस समय दिखाई देगा चंद्र ग्रहण।
 
विज्ञापन

2 of 4
चंद्रग्रहण लगने का समय - फोटो : iStock
इस समय शुरु हो जाएगा चंद्र ग्रहण
भारतीय समय के अनुसार, 19 नवंबर यानी आज दिन में 11 बजकर 34 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा। यह ग्रहण का प्रथम स्पर्शकाल होगा। लंबी अवधि का ये ग्रहण शाम को 05 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 05 घंटे 59 मिनट की रहेगी। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। इसे भारत के कुछ ही हिस्सों से देखा जा सकेगा। इस कारण भारत में इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। 
विज्ञापन

3 of 4
चंद्र ग्रहण 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पेक्सेल्स
देश के इन हिस्सों से देखा जा सकेगा ग्रहण-
साल 2021 का ये आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में केवल पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में दिखाई देगा। इस ग्रहण को विशेषतौर पर अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों से देखा जा सकेगा। यहां पर भी चंद्र ग्रहण केवल कुछ ही समय के लिए दिखाई देगा। उपच्छाया चंद्र ग्रहण में न तो चंद्रमा का आकार बदलता है न ही रंग। इस स्थिति में जब पृथ्वी के बाहरी हिस्से की उपच्छाया चंद्रमा पर पड़ती हो तो उसकी सतह कुछ धुंधली सी हो जाती है। जिसके कारण चंद्रमा पर एक मटमैली सी परत सी चढ़ी हुई दिखाई देती है।
विज्ञापन

4 of 4
Partial lunar eclipse
इन देशों में देखा जा सकेगा ग्रहण-
खगोल विज्ञानियों के मुताबिक, 19 नवंबर आज कुछ ही देर में लगने वाला साल का ये आखिरी चंद्र ग्रहण अमेरिका व आस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और उत्तरी यूरोप मे देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें