budh ka mesh me gochar
कन्या राशि
कन्या राशि के दशम और लग्नेश भाव के स्वामी ग्रह बुध अष्टम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। अष्टम भाव दीर्घायु, आकस्मिक घटनाओं का स्थान माना जाता है। कन्या राशि के जातकों के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण समय है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह शुभ नहीं है। आप त्वचा की समस्या या गले से संबंधित किसी बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। मेष राशि में बुध के गोचर के दौरान कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन या समस्याएं आ सकती हैं। अपनी भाषा पर संयम रखें और कटुवाणी का प्रयोग बिल्कुल न करें। यह गोचर आपकी फिजूलखर्ची बाधा सकता है।