फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Navami 2023: रामनवमी पर हुआ दुर्लभ योग का निर्माण, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Thu, 30 Mar 2023 10:02 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Ram Navami 2023 shubh yog - फोटो : अमर उजाला
Ram Navami 2023: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल रामनवमी 30 मार्च को है। मान्यता है कि धर्म की पुनर्स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने प्रभु श्री राम के रूप में अपना सातवां अवतार लिया था। इसी उपलक्ष्य में हर साल धूम-धाम से राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। राम नवमी के अवसर पर देशभर के समस्त राम मंदिरों में प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की जाती है। हिंदू धर्म में राम नवमी के पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान राम के साथ मां दुर्गा की नौवें स्वरूप देवी सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इसके अलावा इस साल राम नवमी पर अत्यंत दुर्लभ योग का निर्माण हो रहा है, जो कई राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला। दरअसल इस साल राम नवमी पर सूर्य, बुध, गुरु मीन राशि में होंगे। इसके अलावा शनि कुंभ में और शुक्र और राहु मेष राशि में विराजमान हैं। इस दौरान मालव्य, केदार, हंस और महाभाग्य जैसे योग बनेंगे। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, गुरु पुष्य योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए शुभ है राम नवमी... 

Maha Ashtami 2023: महाअष्टमी आज, इस आरती और मंत्र के साथ करें महागौरी की आराधना
विज्ञापन

2 of 4
Ram Navami 2023 shubh yog - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए राम नवमी का त्योहार शुभ साबित होने वाला है। इस दिन बन रहे शुभ योग से वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। साथ ही निवेश के लिए यह बहुत अच्छा समय है।
विज्ञापन

3 of 4
Ram Navami 2023 shubh yog - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए भी रामनवमी का पर्व बेहद खास होने वाला है। पुराने कर्ज से परेशान हैं तो इससे छुटकारा मिल सकता है। इस दौरान आय के नए स्रोत खुलेंगे। कार्यस्थल पर भी मान-सम्मान मिलेगा। 
Mahashtami 2023: महाअष्टमी पर 700 साल बाद बना ग्रहों का महासंयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
विज्ञापन

4 of 4
Ram Navami 2023 shubh yog - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि  
तुला राशि वालों को आर्थिक मोर्चे पर विशेष लाभ हो सकता। आय में वृद्धि के प्रबल योग बनते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही भगवान राम के आशीर्वाद से आपके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें