ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में ग्रह दोष होने से व्यक्ति की परेशानियां बढ़ने लगती हैं। भाग्य का साथ नहीं मिलता है। ऐसी परिस्थिति में ग्रह दोष को खत्म करने के लिए कुछ ज्योतिष उपाय किए जाते हैं। ग्रह दोषों को दूर करने के लिए कुंडली का अध्ययन करना जरूरी होता है। लेकिन कई बार बिना कुंडली देखें ही कुछ उपाय किए जा सकते हैं।
जब महीने में अमावस्या तिथि आए तो पीपल की पूजा करें। इस उपाय से कुंडली में मौजूद शनि, राहु-केतु के दोष दूर होते हैं। इस दोष के दूर होते ही नौकरी और व्यवसाय में तरक्की होने शुरू हो जाती है।
मंगलवार के दिन मसूर की दाल का दान करने से कुंडली से मंगल दोष खत्म होते हैं। अगर कुंडली में मंगल दोष दूर हो जाता है तो व्यक्ति के भूमि और मकान से जुड़ी हुई परेशानियां समाप्त हो जाती है।