भगवान शिव
- फोटो : Social media
सोमवार का दिन साक्षात् जगत पिता भगवान शिव को समर्पित है। भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है, शिव जी बहुत भोले हैं वे भक्त की भावना मात्र से प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों के सब दुख हर लेते हैं। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। और शिवलिंग पर जल से अभिषेक करना चाहिए। यह दिन चंद्र ग्रह का दिन होता है।