फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय मां धनलक्ष्मी करेंगी आपके घर वास

Sat, 03 Oct 2020 10:05 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
goddess laxmi
मां लक्ष्मी घन की देवी हैं उनकी कृपा से घर में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहती है। इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि उसके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। इसलिए व्यक्ति हर संभव प्रयास करता है कि मां धन लक्ष्मी उसके घर में स्थायी रुप से निवास करें। लेकिन मां लक्ष्मी समुद्र मंथन के दौरान जल से उत्पन्न हुई थी। इसलिए उन्हें चंचला कहा जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आपको मेहनत और ईमानदारी के कार्य करना चाहिए। मेहनत करने वालों पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। मां लक्ष्मी को शुक्रवार का दिन समर्पित किया जाता है। इसलिए शुक्रवार के दिन कुछ उपाय करके आप लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय।
विज्ञापन

2 of 6
goddess laxmi
मां लक्ष्मी को लाल रंग का फूल प्रिय है उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल फूल अवश्य अर्पित करें। मां लक्ष्मी को शुक्रवार के दिन खीर का भोग लगाएं। इससे आपको धन से संबंधित परेशानियों से राहत मिलती है साथ ही कार्यों में भी सफलता मिलती है।
विज्ञापन

3 of 6
Goddess Laxmi - फोटो : Social Media
शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। उन्हें उनकी पसंद की मिठाई सफेद या पीले रंग की मिठाई चढ़ानी चाहिए।अगर आप मिठाई न चढ़ा पाएं तो घर में ही  खीर बनाकर भोग लगाना चाहिए। मां लक्ष्मी को पान अर्पित करें। शुक्रवार को लक्ष्मी जी का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करें।
 ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:
 

4 of 6
मां लक्ष्मी
महिलाओं को लक्ष्मी का रुप माना गया है इसलिए जहां महिलाओं का सम्मान होता है वहां लक्ष्मी निवास करती हैं। शुक्रवार या अन्य किसी भी दिन महिलाओं का अपमान न करें।
विज्ञापन

5 of 6
लक्ष्मी पूजा - फोटो : SOCIAL MEDIA
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को उनकी प्रिय वस्तुएं जैसे शंख, कौड़ी, कमल और मखाना आदि चढ़ाने चाहिए।  इससे मां लक्ष्मी की कृपा से समृद्धि और स्वास्थ्य प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लक्ष्मी पूजा - फोटो : SELF
सनातन धर्म में गाय को माता माना गया है। गाय में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए शुक्रवार के दिन गाय को रोटी खिलाना चाहिए और सेवा करनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें