फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से मंगल चलेंगे उल्टी चाल, इन राशि वालों को मिलेंगे अशुभ फल, नौकरी-व्यापार में आएंगी चुनौतियां

Sat, 03 Oct 2020 07:48 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
मंगल की वक्री चाल 2020 - फोटो : mars transit 2020
मंगल ग्रह 4 अक्टूबर से मीन राशि में वक्री चाल चलेंगे और फिर 14 नवंबर को मार्गी होंगे। मंगल देव की उल्टी चाल का प्रभाव अधिकांश राशियों पर अशुभ परिणामकारी हो सकता है। दरअसल, ज्योतिष गणना के अनुसार ऐसा माना जाता है कि ग्रह अपनी वक्री चाल में अशुभ परिणाम देते हैं। मंगल ग्रह को साहस, बल, हिंसा, क्रोध आदि का कारक माना जाता है। जिन राशियों के लिए मंगल देव की वक्री चाल शुभ नहीं है नौकरी-व्यापार से लेकर कई क्षेत्रों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आपकी राशि पर मंगल की वक्री चाल का प्रभाव..
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष
सब्र से काम लेना होगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सेहत के लिहाज से यह समय आपके लिए शुभ नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आने की संभावना है। 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष
कार्यक्षेत्र से निराशा हाथ लग सकती है। आपको क्रोध बहुत आएगा। आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जमीन से जुड़े मामलों में लाभ होने की संभावना है। 

4 of 13
मिथुन
मिथुन
ऑफिस में बॉस के साथ कहासुनी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में बदलाव के संकेत हैं। पिता की सेहत का ध्यान रखें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
आर्थिक चुनौतियां आ सकती हैं, तैयार रहें। आपके भाग्य में मंगल की वक्री चाल ग्रहण लगा सकती है। इस अवधि में अपनी सेहत का ख्याल रखें। 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह
गूढ़ विज्ञान में आपकी रुचि बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर किसी तरह का नुकसान हो सकता है। आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। इस समय आपको अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या
साझेदारी में व्यापार करना घाटे का सौदा हो सकता है। किसी के साथ मिलकर अभी नए कार्य की शुरूआत करना ठीक नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

8 of 13
राशि
तुला
कार्यस्थल पर काम का दबाव रहेगा। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है। सेहत में सुधार हो सकता है। इस दौरान अचल संपत्ति के बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। हालांकि कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। 

9 of 13
राशि
वृश्चिक
फिजूल के खर्च बढ़ सकते हैं। उच्च शिक्षा को लेर असमंजस की स्थिति रहेगी। प्रेम संबंध के लिए परिस्थिति ठीक नहीं है। प्रियतम के साथ अनबन हो सकती है। 

10 of 13
राशि
धनु
माता जी की सेहत का ख्याल रखें। माता जी के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। सुखों में कमी आ सकती है। नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

11 of 13
राशि
मकर
मानसिक बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर तू-तू-मैं-मैं हो सकती है। आपके साहस और पराक्रम में कमी आएगी। समझदारी से काम लें।

12 of 13
राशि
कुंभ
किसी के साथ झगड़ा होने की आशंका है। कुंटुंब में परिजनों के बीच विवाद की स्थिति देखने को मिल सकती है। धन की बचत कर पाना मुश्किल होगा। व्यापार में लाभ होगा। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से खटपट हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में मानसिक परेशान हो सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें