फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों की है किल्लत तो धन प्राप्ति को लिए करें ये अचूक उपाय

Wed, 19 Aug 2020 06:52 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
धन प्राप्ति को उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हर व्यक्ति चाहता है कि उसके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहें, उसका घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहे। लेकिन जैसे हर कार्य के लिए दृढ़ इच्छा और निश्चय की आवश्यकता होती है, उसी तरह से धन प्राप्ति के लिए भी प्रयास करने की आवश्यकता होती है। मां लक्ष्मी वहीं वास करती है जिनका आचरण और विचार दोंनों में शुद्धता होती है। धन पाने के लिए मेहनत करना अतिआवश्यक है। अगर मेहनत करने और तमाम प्रयास करने पर भी आपको धन की प्राप्ति नहीं हो रही है। आप बिन वजह के कर्ज, और अपव्यय से परेशान हैं तो धन प्राप्ति के लिए इन उपायों को करें।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
घर की देहली पर स्वास्तिक बना कर पूजन करें(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
प्रतिदिन सुबह उठकर सर्वप्रथम अपने घर की साफ-सफाई करें उसके बाद स्नानादि से निवृत्त होकर पूजा घर में पूजा करें और पूरे घर में सुगंधित धूप जला दें। उसके बाद अपने घर की देहली का पूजन करें, देहली (डेली) के दोनों ओर सातिया बनाएं और उसके ऊपर चावल की ढेरी बनाएं, पूजा में प्रयोग की जाने वाली सुपारी लेकर उसपर मौली (कलावा) बांध दें। उन सुपारियों क एक-एक चावल की ढेरी के ऊपर रखें। इस उपाय को करते समय मन में पूर्ण विश्वास करें कि मां लक्ष्मी आपके घर अवश्य पधारेंगी। 
 
विज्ञापन

3 of 7
विष्णु जी और लक्ष्मी जी का बड़ा सा चित्र घर में लगाएं(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social Media
मां लक्ष्मी धन की देवी और भगवान विष्णु की संगिनी हैं इसलिए घर में लक्ष्मी जी और विष्णु जी का एक बड़ा सा फोटो लगाना चाहिए। अपने घर में शालिग्राम को विराजमान करना चाहिए। और नियमित रुप से पंचामृत, चंदन आदि से पूजन करना चाहिए। 
 

4 of 7
मां लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करें(प्रतीकात्मक तस्वीर)
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है। उन्हें लाल फूल प्रिय हैं इसलिए हर शुक्रवार को किसी मंदिर में जाकर लक्ष्मी माता को लाल फूल चढ़ाने चाहिए। इससे धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
दक्षिणावर्ती शंख से विष्णु जी को जल अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
मां लक्ष्मी और विष्णु जी को शंख प्रिय है। दक्षिणावर्ती शंख का बहुत महत्व माना जाता है। शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरें और उससे विष्णु जी का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी बहुत जल्दी प्रसन्न होती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
गाय को गुड़ मिलाकर रोटी खिलाएं(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार का दिन बृहस्पति महाराज का दिन है इस दिन सवा 5 किलो आटा और सवा किलो गुड़ को मिलाकर रोटियां बनाएं, इन रोटियों को शाम के समय किसी गाय को खिला दें, यह उपाय 3 गुरुवार तक करना चाहिए। इससे घर की दरिद्रता समाप्त होती जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तिजोरी से जुड़ा उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
तिजोरी को कुबेर जी का प्रतीक माना गया है। किसी नए पीले कपड़े में 5 कौड़ी, थोडा सा केसर, चांदी के सिक्के बांध लें। अब इस गांठ को तिजोरी या पैसे रखनी की जगह पर रखें। साथ ही साबुत हल्दी की गांठें भी रख दें। लेकिन ध्यान रहें कि तिजोरी को कोई भी गंदे हाथों से न छुए। कुछ दिनों में पैसों से संबंधित परेशानियां दूर होने लगेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें