कुंडली में ग्रहों के शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ने से व्यक्ति के जीवन पर इसका गहरा असर दिखाई देता है। अगर कुंडली में ग्रह शुभ दशा में होते हैं तो व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है उसे हर काम में सफलता मिलती है, वहीं दूसरी तरफ अगर कुंडली में अशुभ ग्रह गलत भाव में बैठा है तो व्यक्ति तमाम तरह की परेशानियों से जूझता है। कुंडली की अनुकूल और प्रतिकूल दशाएं व्यक्ति के जन्म के साथ ही बनती है। ज्योतिष में कुंडली के अशुभ प्रभाव को कम करने कई उपाय बताए गए है।