रविवार, सूर्य ग्रहण, चंद्रग्रहण और सूर्यास्त होने के बाद कभी भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए। तुलसी के पत्तों को बिना आवश्यकता के न तोड़े। अगर आपने घर में तुलसी का पौधा लगाया है, तो उसकी सही से देखभाल करना आवश्यक होता है। तुलसी के पौधे का ध्यान रखें वह सूखे न और अगर तुलसी सूख गई है, तो उस स्थान पर तुरंत नया पौधा लगा दें। सूखे हुए पौधे को ऐसे ही न फेंके उसे किसी नदी आदि में प्रवाहित कर दें।