संतान सुख पाने के लिए रामेश्वरम की यात्रा करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
संतान सुख पाने के लिए माता-पिता हर तरह से इलाज करवाते है, डाक्टर और हकीमों के चक्कर काटते हैं। धार्मिक स्थलों पर प्रार्थना करते हैं। लेकिन संतान की प्राप्ति नहीं हो पाती है इसका कारण पितृदोष भी हो सकता है। जिन दंपतियों को संतान प्राप्ति की कामना है, उन्हें रामेश्वरम की यात्रा करना लाभकारी रहता है, साथ ही सर्प देवता की पूजन भी करना चाहिए।