फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: बेहद शांत स्वभाव के होते हैं इन राशियों के जातक, जानें क्या आप भी हैं इसमें शामिल

Wed, 02 Mar 2022 01:03 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार  12 राशियों का अपना तत्व और स्वामी ग्रह है जिसके अनुसार उस राशि के जातकों का व्यक्तित्व और स्वभाव एवं जीवन होता है। - फोटो : amar ujala
हमारे आसपास रह रहे हर व्यक्ति का स्वभाव दूसरे से अलग होता है। कुछ लोग बेहद ही शांत और गंभीर होते हैं तो कुछ लोग हंसमुख एवं खुले मिजाज के होते हैं तो वहीं कुछ लोग बहुत ही गुस्सैल होते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति के जन्म समय के अनुसार ग्रह नक्षत्रों की स्थिति भी अलग-अलग होती है जिसका प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव पर भी पड़ता है। व्यक्ति के जन्म के समय ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का आकलन कर उसी के आधार पर राशि का निर्धारण किया जाता है। राशि के आधार पर ही व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार  12 राशियों का अपना तत्व और स्वामी ग्रह है जिसके अनुसार उस राशि के जातकों का व्यक्तित्व और स्वभाव एवं जीवन होता है। इन 12 राशियों में से चार राशि के जातक ऐसे बताए गए हैं जो स्वभाव से बेहद शांत होते हैं। कई बार इसी कारण इन्हें नुकसान भी उठाना पड़ता है।  तो चलिए जानते हैं कि कौन सी राशियों के जातक होते हैं बेहद शांत स्वभाव के।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि: इनको अपने आसपास का शांत माहौल ज्यादा पसंद होता है। - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातक शांत और रचनाशील स्वभाव के होते हैं। इनको अपने आसपास का शांत माहौल ज्यादा पसंद होता है। यह कोई भी मसला शांति से सुलझाना पसंद करते हैं। इस राशि के जातकों को गुस्सैल स्वभाव के या शोर शराबा करने वाले लोग पसंद नहीं आते। 
विज्ञापन

3 of 5
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के पास ज्ञान का भंडार होता है। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के पास ज्ञान का भंडार होता है। वह अपने किसी भी कार्य को करने से पहले बुद्धिमत्ता से उसके बारे में विचार करते हैं। हर मुश्किल समय में भी अपना आपा नहीं खोते हैं। सिंह राशि के जातक जानते हैं कि आप खोने से वह गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए वह इस तरह के कार्य करने से बचते हैं। 

4 of 5
तुला राशि: स्से में होने के बाद भी तुला राशि के लोग कोई भी फैसला शांत दिमाग से ही लेते हैं।  - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि के जातक वैसे तो शांत स्वभव के होते हैं लेकिन अगर उन्हें दिख जाए कि किसी के प्रति कोई अन्याय हो रहा है तो वह गुस्से में आ जाते हैं। लेकिन गुस्से में होने के बाद भी वह कोई भी फैसला शांत दिमाग से ही लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनु राशि: धनु राशि के जातक भी शांत स्वभाव के होते हैं और अंतर्मुखी होते हैं। - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातक भी शांत स्वभाव के होते हैं और अंतर्मुखी होते हैं। यह जातक जानते हैं कि अपनी भावनाओं को कैसे छिपा कर रखा जा सकता है। धनु राशि के जातक परेशान होने पर भी ऐसा जताते हैं कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं। धनु राशि के जातक अच्छे काउंसलर होते हैं और लोगों को सलाह देकर उनकी मदद करने का प्रयास करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें